प्रत्येक व्यक्ति के जन्म की तिथि और समय के अनुसार उसके जन्म नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के आधार पर राशि निर्धारित की जाती है। राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं। राशि का प्रभाव व्यक्ति के गुण और स्वभाव पर भी पड़ता है। राशि चक्र में चार राशियां बताई गई हैं जिनके जातक ईमानदार और निडर होने के साथ ही तेज तर्रार भी होते हैं। ये लोग स्वयं के लिए लड़ने से पीछे नहीं हटते हैं और परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हैं। हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चार राशियां।
तेज-तर्रार और निडर होते हैं इन 4 राशियों के लोग, कहीं आप भी तो उनमें से नहीं
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। मंगल का प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातक निडर होते हैं और परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। इस राशि का चिन्ह मेंढ़ा है जो साहसी और निडर जीव होता है। ये लोग दृढ़ निश्चय वाले होते हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं। ये स्वभाव से जिद्दी होते हैं। इन्हें किसी भी तरह से समझौता करना पसंद नहीं होता है।
इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग लोग बहुत भावुक, संवेदनशील होते हैं। ये लोगों का बहुत ध्यान रखने वाले होते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी होते हैं एवं अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं लेकिन ये किसी की गलत बात या ग़लत व्यवहार बर्दाश्त नहीं करते हैं। यदि कोई इन्हें धोखा देने की कोशिश करता है तो ये उसको आसानी से नहीं छोड़ते हैं।
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजा की संज्ञा दी गई है। सूर्य का प्रभाव होने के कारण सिंह राशि के लोग ऊर्जा से भरपूर तेज तर्रार होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व मजबूत होता है और ये एक राजा के भांति जीवन जीना पसंद करते हैं। ये अपने लिए स्वयं लड़ते हैं और कभी पीछे नहीं हटते हैं। इन लोगों से फालतू उलझना कभी कभी लोगों को मुसीबत में डाल सकता है।
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो साहस और पराक्रम का कारक है।इस राशि के लोग निडर, जिद्दी और भावुक होते हैं। ये अपने रहस्य को सुरक्षित रखने में माहिर होते हैं। इस राशि के जातक अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। आमतौर पर इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये लोग भावुक होने के साथ स्वभाव से बहुत तेज होते हैं।