धरती पुत्र मंगल ग्रह की तो ज्योतिष शास्त्र में उसे ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल साहस, अग्नि, शक्ति और ऊर्जा के सूचक हैं। इनके प्रभाव से जातक परिश्रमी, महत्वाकाक्षी, स्वंतत्र विचारों वाला और नेतृत्व करने वाला होता है। वहीं मंगल के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति में असहनशीलता आती है और उसके जीवन में कलह, विवाद आदि प्रवेश कर जाते हैं।
Remedies for mars : आज धरती पुत्र मंगल के इन उपायों को करके आप जीत सकते हैं जीवन की हर जंग
- मंगल दोष के दुष्प्रभाव से चने के लिए प्रतिदिन या फिर मंगलवार के दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करें। हनुमत साधना में हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।
- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति प्रतिदिन या फिर विशेष रूप से मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। साथ ही अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे लगाकर उनकी अच्छी तरह देखभाल करें।
- मंगल को मनाने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े का दान करना चाहिए।
- यदि आप मंगल दोष से पीड़ित हैं तो अपने छोटे भाई-बहनों का विशेष ख्याल रखें।
- यदि आप मंगल दोष से अत्यधिक पीड़ित हैं तो आप मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण विशेष पूजा करवाएं।
शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)