फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े दिलवाले होते हैं सितंबर में जन्म लेने वाले लोग, लेकिन इस मामले में होते हैं जीरो

Fri, 04 Sep 2020 05:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 04 Sep 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
know Amazing Facts of People Born In September
जानिए सितंबर में जन्म लेने वालों का स्वभाव - फोटो : Pixabay

यह सितंबर माह चल रहा है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। इसलिए आज हम जानेंगे कि सितंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है? उनके अंदर क्या गुण एवं दोष होते हैं और उनमें ऐसी क्या बातें होती हैं जो वे दूसरों से अलग दिखाई पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं सितंबर माह में जन्मे लोगों के बारे में...

know Amazing Facts of People Born In September
सितंबर में जन्मे लोगों के गुण-दोष - फोटो : Pixabay

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के जन्म का महीना उसके स्वभाव, गुण-दोष, पसंद-नापसंद आदि के बारे में बहुत-सी बातें बताता है। जैसे सितंबर में जन्मे व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं। उदार होने के साथ ही अपने को अधिक महत्त्व देने वाले होते हैं। कोई इनसे अगर कुछ गलत कह दे तो ये सुनते नहीं हैं। ये अपनी धुन के बड़े ही पक्के होते हैं। एक बार जो करने की ठान लेते हैं तो उसे फिर करके ही रहते हैं। 

know Amazing Facts of People Born In September
सितंबर माह जन्मे लोग होते हैं समझदार - फोटो : Social Media

सीखने और समझने की ललक भी काफी होती है। खुद को कैसे आगे बढ़ाना है इनसे बेहतर शायद ही किसी और को आता हो। इनको जानना थोड़ा मुश्किल होता है। कभी-कभी तो इनके खास मित्र भी नहीं जान पाते हैं कि इनके दिमाग में चल क्या रहा है। गुस्सा तो काफी आता है इन्हें परंतु इन्हें ये लगता है कि इनसे विनम्र कोई है ही नही। ये दूसरों से काम निकालना बखूबी जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know Amazing Facts of People Born In September
मेहनती - फोटो : social media

सितंबर में जन्म लेने वाले लोग अपनों से काफी अपेक्षाएं रखते हैं। ऊर्जा से तो लबालब भरे रहते है परंतु अहंकार हावी रहता है इनमें। काम के तो बड़े ही पक्के होते है। 24 घंटे बिना खाए पिए काम करने की क्षमता तो इनमें होती है परंतु एक बुरी आदत यह भी होती है की इनकी लोगों से हर पल ये उम्मीद रहती है कि इनके काम की तरफ होती रहे।

विज्ञापन
know Amazing Facts of People Born In September
सितंबर में जन्मे लोग - फोटो : Instagram

ये समय के साथ खुद में बदलाव करते हैं और हर काम में अपना शत् प्रतिशत देने की कोशिश करते है। इनका जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहता है। जीवन के किसी न किसी बिंदु पर इन्हें निराशा हाथ लग ही जाती है। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर करियर में अच्छी पोजिशन में होते हैं लेकिन प्यार के मामले में जीरो होते हैं। इनके जीवन में कहीं न कहीं कुछ खालीपन रह ही जाता है। सितंबर माह में जन्म लेने वाले बेहतरीन सिंगर, राइटर, एडिटर, साइंटिस्ट होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed