कन्या राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं। आपकी संवाद शैली गजब की होती है। इसके पीछे का कारण है बुध ग्रह का प्रभाव। दरअसल इस राशि के लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। कन्या राशिचक्र की छठी राशि है। इस राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह वाणी, बुद्धिमानी, चातुर्यता, संवाद आदि का कारक है। नवग्रहों में बुध को युवराज की संज्ञा दी गई है।
2 of 6
Sleeping Baby
- फोटो : Pixabay
कन्या राशि वाले सुंदर कठ काठी के होते हैं। आपकी शारीरिक बनावट, मासूम चेहरा काफी लुभावना दिखता है। आपके चेहरे में नाक लंबी और गाल सामान्य लेकिन काफी आकर्षक होते हैं। आपकी चाल भी तेज होती है। बुध ग्रह के जातक अपने से विपरीत लिंग के लोगों को अपने व्यक्तित्व से प्रभावित और आकर्षित करते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कन्या राशि वालों में कई तरह की खूबियां पाई जाती हैं। इस राशि के व्यक्ति अपने परिवार की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। फिर भी समाज में इनका मान-सम्मान कुछ कमजोर रहता है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। ये अपने तार्किक बातों से लोगों को प्रभावित करते हैं।
ये बुद्धिमानी से काम निकलवाना जानते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना जानते हैं। वहीं इन्हें राजनीति में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। आध्यात्म में इनकी रुचि रहती है। इस राशि वालों को गुरु का फल अच्छा प्राप्त होता है, जिसके कारण आपको धन का अभाव नहीं होता है। आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद रहता है।
5 of 6
करियर
- फोटो : करियर प्लस
बुध ग्रह गणित, बैंकिंग, तार्किक विषयों, लेखन, संवाद, मीडिया, कम्यूनिकेश आदि क्षेत्र से जुड़ा होता है। इसलिए कन्या राशि के जातकों को बुध ग्रह से संबंधित प्रोफेशन में अपना करियर बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपको अधिक सफलता प्राप्त होती है। आपका स्वभाव इस तरह के कार्यों में अधिक समायोजित होता है।