फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए मीन राशि के लोगों का कैसा होता है स्वभाव, क्या हैं इनके गुण-दोष

Sun, 19 Apr 2020 01:41 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 19 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Know about Pisces sign people traits nature and personality
rashi

मीन राशिचक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है। इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है इसलिए मीन राशि वालों के ऊपर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। मीन जल तत्व की राशि है। इस राशि का चिह्न भी मछली का जोड़ा है। मीन राशि के जातक ज्ञानवान, बुद्धिजीवी और उदार स्वभाव के होते हैं। लेकिन अक्सर ये किसी चीज को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। यदि आपके शारीरिक रूपरेखा की बात करें तो आपकी लंबाई औसतन कम होती है, लेकिन शरीर मोटा होता है। आप अक्सर शांत स्वभाव के होते हैं। 

Know about Pisces sign people traits nature and personality
confusion

निर्णय लेने में आप थोड़े असहज दिखाई देते हैं। अक्सर वैकल्पिक चीजों में विरोधाभास की स्थिति बनी रहती है। आप अपने सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मीन जातक आकर्षक होते हैं और जीवन में कई चीजों के प्रति लापरवाह दृष्टिकोण रखते हैं। गुरु के कमजोर होने पर इस राशि के जातक शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते हैं। 

Know about Pisces sign people traits nature and personality
career

आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। कला, संगीत या कविता के माध्यम से आप अपनी भावनाओं को बाहर निकालते हैं। धर्म व आध्यात्मिक मामले आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि आप अपनी रचनात्मक कला में अपना करियर बनाते हैं तो उसमें अधिक सफलता पाते हैं। हालांकि इस राशि के जातकों को एनजीओ, अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन जैसे प्रोफेशन्स में अधिक कामयाबी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Pisces sign people traits nature and personality
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

धन से जुड़े मामलों में आप बेहद सावधानी बरतते हैं। आप अपने जिद्दी और स्वतंत्र स्वभाव की वजह से दूसरों पर निर्भर होना नहीं चाहते हैं। हालांकि, जल्दी ही किसी कार्य में ऊब जाते हैं और विचलित हो जाते हैं। आपको अपना और अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती हैं। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए, किसी दूसरे से प्रेरित होने की भी आवश्यकता होती हैं।

विज्ञापन
Know about Pisces sign people traits nature and personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जहां तक आपके प्रेम जीवन का सवाल है तो आप बेहद रोमांटिक और भावनात्मक होते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को लेकर रोमांटिक और बेहद रचनात्मक हो जाते हैं। आप रिश्ते में प्यार से ज्यादा प्यार होने की सोच में विचरते रहते हैं। आपको परी कथाओं की ख्याली दुनिया जैसा अंत भाता हैं। आप अच्छी सूरत के प्रति आकर्षित होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed