फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौनसा रत्न करेगा आपको फायदा, राशि अनुसार जानें पहनने की विधि और लाभ

Sat, 04 Jul 2020 02:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 04 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
know about gemstone wearing process and benefits in astrology
रत्न ज्योतिष - राशि, फायदे और पहनने की विधि - फोटो : social media

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का बड़ा महत्व होता है। रत्न बेहद चमत्कारिक और लाभकारी होते हैं। नौ ग्रहों के लिए नौ अलग-अलग रत्न हैं और इन्हें राशियों के अनुसार धारण किया जाता है। हालांकि रत्न धारण करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह अवश्य ही लेनी चाहिए। क्योंकि यदि रत्न बिना किसी ज्योतिषीय विचार के धारण किया जाए और वो आपके लिए प्रतिकूल हो तो इसके नकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौनसा रत्न लाभकारी होता है और उसे कब धारण करना शुभ होता है।

know about gemstone wearing process and benefits in astrology
माणिक्य रत्न सूर्य ग्रह के लिए धारण किया जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

माणिक्य रत्न
माणिक्य रत्न सूर्य ग्रह के लिए धारण किया जाता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह शुभकारी होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की महादशा चल रही होती है उसे रविवार के दिन रिंग फिंगर में माणिक्य रत्न को धारण करना चाहिए। रत्न पहनने के लिए सूर्योदय का समय सबसे सही समय रहता है।

know about gemstone wearing process and benefits in astrology
मोती रत्न चंद्रमा के लिए किया जाता है धारण - फोटो : pixabay

मोती रत्न
मोती रत्न चंद्र ग्रह की शांति के लिए धारण किया जाता है। यह कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी होता है। वहीं अगर कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही हो तो ऐसे व्यक्तियों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है। मोती धारण करने का सबसे शुभ समय सोमवार का दिन होता है। सोमवार की शाम अनामिका या कनष्ठिका उंगली में मोती पहन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about gemstone wearing process and benefits in astrology
मंगल की मजबूती के धारण किया जाता है मूंगा - फोटो : सोशल मीडिया

मूंगा रत्न
मूंगा रत्न मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए धारण किया जाता है। इसे मेष और वृश्चिक राशि के जातक धारण कर सकते हैं। कुंडली में मंगल की महादशा चलने पर व्यक्ति को मूंगा पहनना चाहिए। मूंगा पहनने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना गया है। मंगल के दिन शाम 5 के बाद इसे रिंग फिंगर में पहनना उत्तम है।

विज्ञापन
know about gemstone wearing process and benefits in astrology
पन्ना रत्न बुध ग्रह की मजबूती के लिए धारण किया जाता है। - फोटो : social media

पन्ना रत्न
पन्ना रत्न बुध ग्रह की मजबूती के लिए धारण किया जाता है। मिथुन और कन्या राशि राशि के जातकों के लिए यह लाभकारी होता है। कुंडली में बुध की महादशा होने पर व्यक्ति को पन्ना पहनने की सलाह देते हैं। बुधवार का दिन पन्ना धारण करने का विशेष महत्व है। दोपहर के वक्त आप अपनी कनिष्ठिका में पन्ना पहन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed