फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या संक्रांति के प्रभाव से इस राशि वाले को मिलेगा मान-सम्मान, नौकरी में होगी तरक्की

Mon, 07 Sep 2020 05:40 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
kanya sankranti september 16 2020 know astrological prediction and remedy
कन्या संक्रांति 2020: कन्या राशि में सूर्य - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष विज्ञान में सूर्य जब एक राशि से निलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य इस महीने 16 तारीख को कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। ज्योतिष में इस घटना को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। कन्या राशि में सूर्य का गोचर आश्विन माह में होने के कारण इसे आश्विन संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

kanya sankranti september 16 2020 know astrological prediction and remedy
सूर्य ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य और बुध ग्रह का होगा मिलन

ग्रहों के राजा सूर्य पिछले एक महीने से अपने घर यानी सिंह राशि में चल रहे थे। सूर्य 16 सितंबर को अपनी स्वराशि से निकलकर कन्या राशि में पहुंच रहे हैं जो सूर्य के मित्र बुध की राशि है। बुध यहां पहले से मौजूद है जिससे सूर्य और बुध का मिलन होगा और दोनों इस राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे।

kanya sankranti september 16 2020 know astrological prediction and remedy
कन्या राशि में सूर्य ग्रह का फल - फोटो : pexel
इन क्षेत्रों में पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

कन्या संक्रांति के कारण व्यवसायियों के लिए बहुत ही लाभप्रद हो सकता है। इन दिनों इन्हें उन्नति एवं लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन लापरवाही एवं असावधानी से भी बचना होगा क्योंकि चोरों एवं असामाजिक तत्व अधिक सक्रिय रहेंगे। वहीं देश की राजनीति की बात करें तो इस माह राजनीतिक गलियारों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanya sankranti september 16 2020 know astrological prediction and remedy
कन्या संक्रांति का फल - फोटो : Pixabay

शासन की ओर से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार की गति तेज होगी लेकिन जमीनी स्तर पर बढ़ती बेरोजगारी के कारण जनता में सरकार के प्रति आक्रोश बना रहेगा। किन्तु सूर्य की अनुकूल स्थिति के कारण जनता उग्र नहीं होगी, शांत रहकर सरकारी गतिविधियों को देखेगी।

विज्ञापन
kanya sankranti september 16 2020 know astrological prediction and remedy
कन्या राशि में सूर्य का गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि पर सूर्य का प्रभाव

कन्या राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अन्य क्षेत्र में भी सुखद नतीजे मिलेंगे। नई जॉब की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए सूर्य का आपकी राशि में आना बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए विशेष ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed