फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीनी से जुड़े ये उपाय खोल देंगे बंद किस्मत का ताला, मिठास से भर जाएगी जिंदगी

Sat, 19 Mar 2022 07:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 19 Mar 2022 07:26 AM IST
विज्ञापन
Jyotish upay follow these sugar related remedies to get success in life
चीनी से जुड़े ये उपाय खोल देंगे बंद किस्मत का ताला - फोटो : iStock

किचन में मौजूद चीजें एक ओर जहां आपकी सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं। वहीं दूसरी ओर इन चीजों से जुड़े कुछ उपाय आपकी किस्मत को भी चमका सकते हैं। इन्हीं में से एक चीज है चीनी। चीनी का इस्तेमाल वैसे तो रोजाना की जिंदगी में किया ही जाता है। चीनी आपकी जिंदगी में मिठास घोलने का काम करती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चीनी से जुड़े उपाय आपके जीवन की कई परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। साथ ही इसके उपाय से तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। तो चलिए आज जानते हैं चीनी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में...  

चीनी से जुड़े उपाय 
मान्यता है कि जो लोग शनि साढ़े साती या फिर शनि ढैय्या से परेशान हैं, वो सूखे नारियल को घिस लें और फिर इसमें चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में उपस्थित शनि दोष से छुटकारा मिलता है। 

Jyotish upay follow these sugar related remedies to get success in life
चीनी से जुड़े ये उपाय खोल देंगे बंद किस्मत का ताला - फोटो : iStock
कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को बिजनेस में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे नियमित रूप से तांबे के गिलास में चीनी और पानी घोलकर ग्रहण करना चाहिए।
 
Jyotish upay follow these sugar related remedies to get success in life
चीनी से जुड़े ये उपाय खोल देंगे बंद किस्मत का ताला - फोटो : iStock

सूर्य देव को शक्कर युक्त पानी अर्पित करना चाहिए। ऐसा नियमित रूप से करने पर कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। साथ ही सूर्य देव को शक्कर मिला जल अर्पित करने से धन की प्राप्ति होती है और ग्रह दोष दूर होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish upay follow these sugar related remedies to get success in life
चीनी से जुड़े ये उपाय खोल देंगे बंद किस्मत का ताला - फोटो : iStock

यदि जातक को धन प्राप्ति में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो उसे आटे और शक्कर की रोटी बनाकर कौंवों को खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बिजनेस में तरक्की होने लगती है और जीवन की कई परेशानियों का अंत होता है।  

विज्ञापन
Jyotish upay follow these sugar related remedies to get success in life
चीनी से जुड़े ये उपाय खोल देंगे बंद किस्मत का ताला - फोटो : iStock

कहा जाता है कि यदि आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो एक रात पहले तांबे के पात्र में शक्कर और पानी मिला दें। दूसरे दिन घर से निकलने से पहले इस मिश्रण को पी लें। ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed