फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Uday 2022: गुरु ग्रह जल्द ही होंगे उदय, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ

Wed, 16 Mar 2022 06:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 06:51 AM IST
विज्ञापन
Jupiter Planet Rise On 23 March 2022 Beneficial For These Zodiac Guru Uday Prabhav
Guru Uday - फोटो : Guru Uday

Guru Uday 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों में हो रही राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।  जब भी कोई ग्रह गोचर या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मनुष्य की कुंडली पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। कोई भी ग्रह तब अस्त होता है जब वो सूर्य के बहुत  निकट आ जाता है। वहीं जब वह भ्रमण करता हुआ दूर चला जाता है। मतलब सूर्य से दूर चला जाता है, तो वह उदित हो जाता है। इसलिए गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं जिन्हें विशेष व्यापार और करियर में विशेष धनलाभ लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां 

Jupiter Planet Rise On 23 March 2022 Beneficial For These Zodiac Guru Uday Prabhav
मेष राशि के लोगों को बृहस्पति के उदय होने से काफी धन लाभ होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के एकादश भाव में दिखाई देंगे। इस स्थान को धन का स्थान कहा जाता है। इसका मतलब है कि मेष राशि के लोगों को बृहस्पति के उदय होने से काफी धन लाभ होने की संभावना है। इस दौरान उनकी आमदनी में कुछ हद तक बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आप स्थान भी बदल सकते हैं। अगर आप इस दौरान कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Jupiter Planet Rise On 23 March 2022 Beneficial For These Zodiac Guru Uday Prabhav
वृष राशि के लोग हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, चाहे वह व्यवसाय से जुड़ा हो या नौकरी से। - फोटो : amar ujala

वृष राशि
वृषभ राशि के दशम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इस स्थान को उद्योग और काम का स्थान माना जाता है। इस दौरान वृष राशि के लोग हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, चाहे वह व्यवसाय से जुड़ा हो या नौकरी से। गुर ग्रह का उदय इन्हें अच्छा मुनाफा दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या तनख्वाह में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी के बेहतर ऑफर भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Planet Rise On 23 March 2022 Beneficial For These Zodiac Guru Uday Prabhav
गुरु ग्रह का उदय सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर होगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए भी बृहस्पति का उदय लाभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों के सप्तम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इस आधार पर गुरु ग्रह का उदय आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंह राशि के जातक कोई भी कार्य करेंगे उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही यह समय आपके लिए हर लिहाज से अच्छा साबित होगा। इस दौरान किया गया कोई भी कार्य सफल होगा। अगर आप शादी के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश में हैं तो आपको अपना पसंदीदा प्रस्ताव भी मिल सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के भी योग्य है। 

विज्ञापन
Jupiter Planet Rise On 23 March 2022 Beneficial For These Zodiac Guru Uday Prabhav
मकर राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह उनके दूसरे भाव यानि ये और वाणी के स्थान में उदित हो रहे हैं। इसलिए इस दौरान मकर राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यदि आप व्यापार में रुचि रखते हैं तो आपको कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है और इस डील का लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है। यदि कहीं  कहीं आपका धन अटका हुआ है तो वो गुरु ग्रह के उदय के दौरान आपको वापस मिल सकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed