3 Zodiac Signs Alert: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और चंद्रमा की राशि स्वभाव में शत्रुता रखते हैं। जब शनि चंद्रमा पर दृष्टि डालते हैं, तो चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और भावनाओं, मानसिक स्थिति और निर्णयों पर इसका असर देखने को मिलता है। 27 जनवरी को चंद्रमा शाम 4 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, और इसी समय शनि मीन राशि में स्थित हैं। इस स्थिति में शनि की तृतीय दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने वाली है, जिसे ज्योतिष में नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है।
February Monthly Numerology: इन मूलांक के जातकों का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पड़ें मासिक अंक फल
इस कारण कुछ राशियों के जातकों को इस समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभकारी रहेगा। इस दौरान भावनात्मक संतुलन बनाए रखना और जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचना बहुत जरूरी होगा। अब हम जानते हैं कि किन राशियों पर इस योग का विशेष असर पड़ने वाला है और उन्हें किन सावधानियों को अपनाना चाहिए।
Surya Gochar 2026: फरवरी में सूर्य ग्रह 3 बार करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता
2 of 4
पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की अनबन या गलतफहमियां हो सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चंद्रमा पर शनि की तृतीय दृष्टि के कारण नकारात्मक भावनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे आप तनाव और अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। कामकाज में देरी, पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की अनबन या गलतफहमियां हो सकती हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण या बड़ा निर्णय लेने से बचें, विशेषकर 30 जनवरी से पहले। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। उपाय के रूप में शिव मंत्रों का जप करना लाभकारी रहेगा, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
3 of 4
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भावनात्मक रूप से संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण है। चंद्रमा इस राशि का स्वामी है, इसलिए शनि की दृष्टि का असर सीधे भावनाओं पर पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों से चिढ़ या तनाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। हर कार्य में सतर्कता और सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक होगा। उपाय के रूप में शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना गया है, जो नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद करेगा।
4 of 4
सामाजिक या पारिवारिक बातचीत में अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से सावधानी का है। चंद्रमा पर शनि की दृष्टि आपके बनाए हुए कामों में बाधा डाल सकती है। मेहनत का उचित फल न मिलने से मानसिक असंतोष और परेशानियों का अनुभव हो सकता है। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है, इसलिए किसी भी बड़े या महत्वपूर्ण फैसले को तुरंत न लें। सामाजिक या पारिवारिक बातचीत में अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। उपाय के रूप में काले तिल का दान करना लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।