सच्ची दोस्ती की परख संकट के समय में होती है। अगर आपकी मित्रता पक्की है तो आपका साथी दुख की घड़ी में भी आपके साथ डटकर खड़ा दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पांच राशि के जातक सच्चे मित्र बनते हैं। ये जातक दोस्ती की अहमियत को अच्छी तरह से समझते हैं। ये पांच राशि के जातक इस प्रकार हैं-
ज्योतिष: संकट की घड़ी में साथ खड़े नजर आते हैं ये पांच राशि के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, वृष राशि के जातक सच्ची दोस्ती निभाते हैं। ये जातक अपनी दोस्ती की अहमियत को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए हर परिस्थिति में अपने दोस्त का साथ निभाते हैं। ये ना केवल व्यक्तिगत रूप से हेल्प करते हैं बल्कि अपने दोस्तों के लिए दूसरों से भी मदद मांगने से कतराते नहीं है।
मिथुन राशि के जातक सच्चे मित्र होते हैं। अपने दोस्ती की खातिर ये कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अगर कोई इनके दोस्त की बुराई करता है तो उसे सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। अपने दोस्त से ये सच्चे हृदय से लगाव रखते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं।
कर्क राशि के जातकों की फ्रेंडशिप गजब की होती है। लोग इनकी दोस्ती का लोहा मानते हैं। जब भी कोई मुसीबत इनके दोस्त के ऊपर आती है तो ये हमेशा उनकी मदद करते हैं। इनके दोस्तों की संख्या भी अधिक होती है। अपनी मित्रता को लेकर ये भावुक होते हैं।
सिंह राशि के जातक दोस्ती यारी में कभी फायदा या नुकसान नहीं देखते हैं। अगर पूरी दुनिया इनकी दोस्ती के खिलाफ हो जाए तब भी ये अपने दोस्त के साथ खड़े नजर आते हैं। मिथुन और धनु राशि के जातकों से इनकी मित्रता गहरी होती है।