फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: प्यार में सच्चे साथी होते हैं ये राशिवाले, नहीं देते हैं धोखा

Wed, 07 Apr 2021 12:53 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 07 Apr 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
In Astrology these five signs people become true love partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सच्चा प्रेम एक खूबसूरत अहसास की तरह होता है। प्रेम की धुन में खोया हुआ व्यक्ति अपनी हसीन दुनिया में जीता है। लेकिन कई लोग प्यार में धोखा भी खाते हैं। हर किसी की किस्मत में प्रेम का सुख नहीं लिखा होता है। इसकी कई वजह हो सकती हैं और उनमें एक वजह होती है सही साथी का चुनाव। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशि के जातक अपने प्रेम जीवन को गंभीरता से लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चार राशि के जातक प्यार में सच्चे पार्टनर होते हैं। ये राशि के जातक हैं-    

In Astrology these five signs people become true love partner
rashi

मेष: अपने प्रियतम को देखना चाहते हैं हमेशा खुश

मेष राशिचक्र की पहली राशि है। इसके स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातकों को पर मंगल ग्रह का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि के जातक अपने प्यार के लिए कुछ भी करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि जिनसे भी वो प्यार करते हैं वो हमेशा खुश रहे, इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। मेष राशि वालों के लिए उनका प्यार ही उनकी दुनिया होती है।

In Astrology these five signs people become true love partner
rashi

कर्क: प्यार के मामले दिमाग से नहीं दिल से सोचते हैं

कर्क राशिचक्र की चौथी राशि है। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के लोगों के लिए कहा जा सकता है कि ये लोग प्यार के मामले में दिमाग की जगह दिल से सोचते हैं। इस राशि के स्वामी अपनी भावनाओं के वशीभूत होते हैं और प्यार में अंधों की तरह प्यार करते हैं। जब ऐसे लोग प्यार में होते हैं तो इनको अपने प्यार के सिवा कुछ भी नजर नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Astrology these five signs people become true love partner
rashi

तुला: प्यार के मामले में होते हैं गंभीर

तुला राशिचक्र की सातवीं राशि है। यह प्रेम, कामुकता और सौंदर्यता के कारक ग्रह शुक्र देव की राशि है। प्यार के मामले में इस राशि के जातक बहुत गंभीर किस्म के प्रेमी होते हैं। एक बार वो किसी से प्यार कर लें तो फिर जिंदगीभर साथ निभाते हैं। तो अगर किसी को जीवनभर का साथ चाहिए तो तुला राशि वाले सबसे विश्वसनीय होते हैं। तुला राशिवाले अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन
In Astrology these five signs people become true love partner
rashi

वृश्चिक: जीवनभर निभाते हैं साथ

वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है। इस राशि के मालिक मंगल देव हैं। प्यार के मामलों में इस राशि वालों को लोग बहुत हल्के में लेते हैं। लोगों को लगता है कि इस राशि के लोग गुस्सैल होते हैं लेकिन सच तो ये है कि प्रेम के मामलों में ये बेहद गंभीर होते हैं। इस राशि वालों को थोड़ी देर से प्यार होता है लेकिन ये जीवनभर साथ देने वाले होते हैं। इस राशिवालों के लिए विश्वास और समर्पण प्यार में सबसे जरूरी होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed