फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: बेहद प्रभावशाली होते हैं ये चार राशिवाले, किस्मत के होते हैं धनी, बहुत जल्दी मिलती है सफलता

Thu, 22 Apr 2021 06:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 22 Apr 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
In Astrology these 4 signs people are very lucky get success soon
ज्योतिष विज्ञान में राशियां - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष राशि के जातक किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इन राशियों के जातकों को जीवन में जल्दी सफलता मिलती है। इनका भाग्य तो प्रबल होता ही है साथ ही इनका मेहनती स्वभाव और सकारात्मक दृष्टिकोण भी इन्हें सफलता की मंजिल की तरफ शीघ्र ले जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौनसी राशियों के जातक हैं -

In Astrology these 4 signs people are very lucky get success soon
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मेष राशि: होते हैं प्रभावशाली लीडर

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मेष राशि के जातक प्रभावशाली लीडर होते हैं। अपने नेतृत्व कौशल के कारण ही कार्यक्षेत्र में मेष राशि के जातक अन्य लोगों से ज्यादा मजबूत और ताकतवर होते हैं। परिश्रम और अपनी क्षमता के बल पर ये लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। इस राशि के लोग भाग्यशाली होते हैं। इनकी राशि का स्वामी मंगल इनकी सहायता करता है।

In Astrology these 4 signs people are very lucky get success soon
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया

वृश्चिक राशि: साहस और पराक्रम है इनकी ताकत

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, इस राशि के जातक निडर और साहसी होते हैं। वृश्चिक राशि वाले किसी भी कार्य को बिना डरे करते हैं, और कार्य में जोखिम लेने से नहीं घबराते हैं, इसी कारण ये सफल होते हैं। ये अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। हर कार्य को मेहनत के साथ पूर्ण करके ही दम लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
In Astrology these 4 signs people are very lucky get success soon
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मकर राशि: होते हैं बेहद मेहनती

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मकर राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। इनकी राशि के स्वामी शनि की कृपा दृष्टि इस राशि के लोगों पर बनी रहती है। शनि की कृपा के कारण इस राशि के लोगों के अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग अपनी मेहनत और लगन से अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करते हैं। 

विज्ञापन
In Astrology these 4 signs people are very lucky get success soon
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया

कुंभ राशि: सोच-समझकर करते हैं काम

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुंभ राशि वाले ईमानदार और अच्छे विश्लेषक होते हैं। इस राशि के लोग सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं। इस राशि के जातक गंभीर और दिमाग से तेज होते हैं, और परिस्थितियों के अनुसार कार्य करते हैं। अन्य राशि के जातकों के मुकाबले ज्यादा बलशाली होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed