फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर कुंडली में यहां बैठे हैं बुध, तो बना देते हैं व्यक्ति को बुद्धिमान, मिलती है जीवन में खूब कामयाबी

Tue, 06 Jul 2021 04:50 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
If mercury is sitting here in the horoscope then he makes a person intelligent and he gets a lot of success in life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ज्योतिष विद्या में बुध ग्रह का काफी महत्व है। इसे बुद्धि, वाणी, त्वचा, एकाग्रता, सौंदर्य आदि का कारक माना गया है। व्यक्ति की तीव्र बुद्धि और उसकी तर्क करने की क्षमता उसे सदा कामयाबी के रास्ते पर लेकर जाती है। ऐसे में ज्योतिष विद्या की माने तो, जिस किसी भी इंसान की कुंडली में बुध ग्रह का सही योग बनता है, वह व्यक्ति काफी ज्यादा बुद्धिमान होता है और जीवन में उसे खूब सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को तटस्थ ग्रह माना गया है। इसके अंदर एक खास बात होती है कि यह जिस किसी भी ग्रह के साथ विराजमान होता है, ठीक वैसा ही व्यवहार करने लगता है। अगर ये राहु, केतु, शनि और मंगल के साथ बैठा है तो क्रूर हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर ये चंद्रमा, शुक्र, गुरु के साथ बैठा है, तो फल काफी अच्छे आते हैं। ये ग्रह सूर्य के साथ जब होता है, तो परिणाम काफी अच्छे होते हैं। वहीं जब यह किसी भाव में अकेले होता है, तो व्यक्ति को काफी शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं उन खास स्थितियों के बारे में, जहां बुध ग्रह काफी शुभ फल देता है।  

If mercury is sitting here in the horoscope then he makes a person intelligent and he gets a lot of success in life
बुध ग्रह - फोटो : Pixabay

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह 1,4,7,10 में विराजमान है, तो व्यक्ति की तर्क क्षमता काफी अच्छी होती है और वह समझदार भी होता है। अगर कुंडली के केंद्र भावों में यह मिथुन या कन्या के साथ है तो ऐसे में भद्र योग का निर्माण होता है। अगर यह योग किसी व्यक्ति के कुंडली में होता है, तो उसकी बौद्धिक क्षमता काफी ज्यादा होती है। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता पाते हैं। गणित विषय में इनकी समझ काफी अच्छी होती है।

If mercury is sitting here in the horoscope then he makes a person intelligent and he gets a lot of success in life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के 11वें भाव (लाभ भाव) में बुध ग्रह बैठा है, तो उसे जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इस योग में व्यक्ति को कारोबार और नौकरी के क्षेत्र में खूब कामयाबी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
If mercury is sitting here in the horoscope then he makes a person intelligent and he gets a lot of success in life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ज्योतिष विद्या के अनुसार अगर कुंडली में बुध ग्रह सूर्य के साथ युति बना रहा है और किसी दूसरे ग्रह की युति इस पर नहीं है तब व्यक्ति की बुद्धी काफी कुशाग्र होती है।
विज्ञापन
If mercury is sitting here in the horoscope then he makes a person intelligent and he gets a lot of success in life
बुध ग्रह - फोटो : Pixabay
यदि बुध ग्रह कुंडली के पंचम भाव में बैठा है तो व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में खूब तरक्की मिलती है। इन लोगों का बौद्धिक स्तर काफी अच्छा होता है। बुध के पंचम भाव में होने से इंसान की तकनीक और गणित के क्षेत्रों में खूब तरक्की होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed