बी-टाउन के दबंग सितारे की कुंडली के सितारों के अनुसार 2016 में सल्लू मियां को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं ज्योतिषशास्त्री सचिन मल्होत्रा।
ज्यादा खुश न हों सलमान, इस कारण अभी भी जा सकते हैं जेल
फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार सलमान खान इन दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रहे हिट-एंड-रन केस में आने वाले फैसले के कारण तनाव में चल रहे हैं। इस वर्ष 6 मई को इस केस में निचली अदालत से पांच वर्ष के सजा सुनाई गई थी, जिसपर सलमान के वकील ने हाई कोर्ट से सलमान की जमानत कराने पर कामयाब हो गए थे। लेकिन सवाल ये हैं कि क्या इस केस में उन्हें सफलता मिल पाएगी?
ज्यादा खुश न हों सलमान, इस कारण अभी भी जा सकते हैं जेल
सलमान खान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर में हुआ था। इनका जन्म लग्न मेष है तथा चन्द्र राशि कुम्भ है। जन्म कुंडली में पंचमेश सूर्य और नवमेश गुरु के परस्पर दृष्टि सम्बन्ध के कारण बनने वाले राजलक्षण योग ने इन्हे फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता 'सलीम खान' की अच्छी छवि के चलते जल्द करियर की शुरुआत करने का अवसर दिया।
ज्यादा खुश न हों सलमान, इस कारण अभी भी जा सकते हैं जेल
जन्म कुंडली में नवमेश भाग्य और पिता का कारक होता है, सलमान खान को इन दोनों का खूब लाभ मिला। किन्तु सलमान की कुंडली में शत्रु भाव का स्वामी बुध विवादों के आठवें घर में पाप ग्रह केतु से ग्रसित है, जिस पर शनि की दृष्टि पड़ रही है। इस योग के चलते सलमान खान और विवादों का हमेशा से चोली-दामन का साथ रहा है।
ज्यादा खुश न हों सलमान, इस कारण अभी भी जा सकते हैं जेल
अगस्त 2002 में शुरू हुई शनि की दशा ने सलमान को कानूनी पचड़े में ऐसा फांसाया कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी इससे निकल नहीं पा रहे हैं। 28 सितम्बर 2002 को उन्हें 'हिट-एंड-रन' मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त सलमान पर काले हिरण के शिकार का मामला राजस्थान के एक अदालत में चल रहा है। इस केस में वह वर्ष 2006 और 2007 में कुछ समय के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल में रह चुके हैं।