फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 13 May: तुला और वृश्चिक राशि के जातक फिजूलखर्ची से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 13 May 2023 06:47 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 May 2023 06:47 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
13 May Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 13 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है। आप अपने घर आज पूजा पाठ आदि करा सकते हैं।  जीवनसाथी से आज अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आज दिल खोलकर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। माताजी से आपको अपने मन की किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर आगे बढें, तभी वह अपने काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे।  आप बिजनेस के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने आज किसी को धन उधार दिया,  आपको धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है । आप अपने कामों में आ रही समस्याओं के लिए किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगाऔर वह भी आज आपकी किसी बात का पूरा मान रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ ना मिलने से निराशा होगी।  यदि आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे,तो वह भी आपको समस्या दे सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी वह पूरी हो सकेंगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed