फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laung Ke Upay: लौंग के ये उपाय बनाएंगे आपके बिगड़े हुए काम, घर में आएगी सुख और समृद्धि

Tue, 05 Apr 2022 01:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 05 Apr 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Cloves Benefits Lounge Remedies for Money and Good Health News in Hindi
लौंग के ये उपाय बनाएंगे आपके बिगड़े हुए काम - फोटो : iStock

Laung Ke Upay: मसाले और औषधि के रूप में प्रयोग किए जाने वाले लौंग का ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत ज्यादा महत्व है। ज्योतिष में लौंग के जरिए पूजा-पाठ के अलावा और भी कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। पूजा-पाठ से लेकर तमाम धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। कम लोग ही जानते होंगे कि सामान्य सी लगने वाली लौंग के उपाय बेहद ताकतवर होते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। मान्यता है कि लौंग से जुड़े उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि तो आती ही है। इसके अलावा बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। साथ ही धन आगमन के रास्ते भी खुलते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं लौंग से जुड़े कुछ असरकारी टोटके....  

Cloves Benefits Lounge Remedies for Money and Good Health News in Hindi
लौंग के ये उपाय बनाएंगे आपके बिगड़े हुए काम - फोटो : iStock
आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

7 लौंग और 7 काली मिर्च को अपने सिर पर से घुमाकर ऐसी जगह फेंक दें जहां कोई आता-जाता न हो। इन लौंग-काली मिर्च को चारों दिशाओं में फेंके और फेंकने के बाद मुड़कर ना देखें। कुछ ही दिन में आर्थिक तंगी दूर होने लगेगी।

Cloves Benefits Lounge Remedies for Money and Good Health News in Hindi
लौंग के ये उपाय बनाएंगे आपके बिगड़े हुए काम - फोटो : cloves
कलह दूर करने का उपाय

घर में अगर ज्यादा झगड़े होते हैं या परिवार में नकारात्मकता हावी रहती हो तो जातक सुबह के देसी कपूर के साथ एक जोड़ी लौंग नियमित जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे जरूर लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloves Benefits Lounge Remedies for Money and Good Health News in Hindi
लौंग के ये उपाय बनाएंगे आपके बिगड़े हुए काम - फोटो : iStock
बीमारियां दूर करने का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि परिवार का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है या घर में अक्सर झगड़े हैं, तो तवे पर 6-7 लौंग जलाकर घर के किसी कोने में रख दें। ये उपाय हर 2 से 4 दिन में करते रहें। ऐसा करने से कुछ ही दिन में फर्क नजर आ जाएगा।  

विज्ञापन
Cloves Benefits Lounge Remedies for Money and Good Health News in Hindi
लौंग के ये उपाय बनाएंगे आपके बिगड़े हुए काम - फोटो : iStock
नकारात्मकता दूर करने के उपाय

रोजाना सुबह घर के मंदिर में भगवान की आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डालकर आरती करें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed