फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा जीवन में इन राशियों की लड़कियां होती हैं बहुत खास, देती हैं पति का जीवन भर साथ

Sat, 10 Jul 2021 05:36 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 10 Jul 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Girls of these zodiac signs are very special in married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : zodiac sign

हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का और लड़की की कुंडली को मिलाया जाता है। योग जब सही बनते हैं, उसके बाद ही विवाह को तय किया जाता है और शादी की दिन तारीख पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों का शादीशुदा जीवन में काफी महत्व होता है। अगर ठीक नक्षत्र या राशि की लड़की किसी लड़के को मिल जाए, तो उसका जीवन आनंद से भर जाता है। भविष्य में ऐसे व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है। उसका पारिवारिक जीवन काफी खुशहाल हो जाता है। व्यक्ति को हर एक पड़ाव पर उसकी पत्नी का साथ मिलता है। ऐसी लड़की अपने पति से बहुत प्यार करती है और उनका काफी ध्यान रखती है। इन राशियों में जन्मीं लड़कियों के अंदर रिश्तों को निभाने के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन राशियों की लड़कियों के बारे में जो शादीशुदा जीवन में अपने पतियों का जीवन भर साथ देती हैं और उनसे खूब प्यार करती हैं। 

Girls of these zodiac signs are very special in married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

तुला 


तुला राशि की लड़कियां दिल से काफी साफ और कोमल होती हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल जरूर होता है। इस राशि से जुड़ी लड़कियां अपने परिवार से काफी ज्यादा प्यार करती हैं। ये अपने पति या पार्टनर के साथ उसके हर सुख दुख में खड़ी रहती हैं और जीवन के हर एक पड़ाव पर उनका साथ देती हैं। ये लड़कियां अपने पति को खुश रखने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करती हैैं। 

Girls of these zodiac signs are very special in married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कर्क 


इस राशि की लड़कियां किसी भी रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील होती हैं। अगर इन्हें कोई लड़का पसंद आ गया, तो ये जीवन भर उसका साथ देती हैं। इस राशि से जुड़ी लड़कियां अपने पार्टनर या पति के प्रति ईमानदार होती हैं और अपने पति की हर एक जरूरतों का ध्यान रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girls of these zodiac signs are very special in married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कुंभ


मान्यता है कि कुंभ राशि की लड़कियां काफी अच्छी पत्नी होती हैं। ये काफी सहयोगी स्वभाव की होती हैं। अपने पति को खुश रखने के लिए ये हर संभव प्रयास करती हैं। कुंभ राशि की लड़कियों को अगर इनके मुताबिक पति नहीं मिलता है तो आगे चलकर कई दिक्कतें भी सामने आती हैं।

विज्ञापन
Girls of these zodiac signs are very special in married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मीन 


मीन राशि की लड़कियां काफी सेंसिटिव होती हैं। इन्हें रोमांटिक होना ज्यादा पसंद है। इस राशि की लड़कियों के अंदर खास बात ये होती है कि ये सदा अपने परिवार को साथ लेकर चलती हैं। अपने पति के सुख-दुख में हमेशा उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed