फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश जी की पूजा में न करें गलतियां, हो सकती हैं समस्याएं

Mon, 15 Mar 2021 11:07 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Mar 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
ganesh puja rules Keep these things in your mind while worshiping Lord Ganesha
गणेश जी - फोटो : SOCIAL MEDIA

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। हर कार्य का आरंभ न्हीं की पूजा-अर्चना से किया जाता है। जिस कार्य का आरंभ गणेश जी की पूजा से किया जाता है, वह बिना किसी विघ्न बाधा के पूर्ण हो जाता है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना गया है। जहां भी भगवान गणेश विराजते हैं, वहीं मां लक्ष्मी का भी वास होता है, क्योंकि लक्ष्मी को वही संभाल सकता है, जिसके पास बुद्धि होती है। गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ भी आपके घर में वास करते हैं। जिससे आपको सुख-समृद्धि, आनंद और बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। गणपति देव की पूजा अर्चना से बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। गणेश जी की पूजा करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। आपके द्वारा की गई गलतियों के कारण आपको समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। 

ganesh puja rules Keep these things in your mind while worshiping Lord Ganesha
गणेश जी को न चढ़ाए तुलसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गणेश जी को न चढ़ाए तुलसी
भगवान शिव की तरह गणेश जी की पूजा में भी तुलसी वर्जित मानी गई है। इसलिए भूलकर भी गणेश जी को तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी ने गणेश जी से विवाह का प्रस्ताव रखा था। जिसे गणेश जी ने नकार दिया था।  जिसके कारण तुलसी ने उनको दो विवाह होने का श्राप दे दिया था। गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है, लेकिन ध्यान रखें की उन्हें कोमल, तीन पत्तियों वाली 21 दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। 
 

ganesh puja rules Keep these things in your mind while worshiping Lord Ganesha
गणेश जी

दीपक जलाते समय रखें इस बात का ध्यान
कई बार लोग दीपक जमीन पर जलाने के बाद उसे सिंघासन पर रखते हैं या दीपक जलाने के पश्चात उसकी स्थिति को बार-बार ठीक करते हैं, परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता है, इसलिए गणेश भगवान के सामने दीपक जलाते समय बार-बार उसका स्थान नहीं बदलना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh puja rules Keep these things in your mind while worshiping Lord Ganesha
गणेश जी

गणेश जी की पूजा में इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

  • बुधवार का दिन गणेश जी समर्पित है,यदि आप इस दिन व्रत करते हैं तो नमक का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • गणेश जी की पूजा में काले वस्त्र भूलकर भी न पहनें। इनकी पूजा में लाल या सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
  • अपने घर में तीन गणेश जी की प्रतिमाएं नहीं रखना चाहिए। नई प्रतिमा लाने पर पुरानी प्रतिमा को प्रवाहित कर देना चाहिए।
  • गणेश जी की प्रतिमा को कभी भी अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। अंधेरे में गणेश जी के दर्शन शुभ नहीं होते हैं।
  • कभी भी गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि गणेश जी की पीठ के पीछे दरिद्रता निवास करती है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed