फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी पर बना 2 शुभ योग और 4 ग्रहों का संयोग, जानें गणपति स्थापना का शुभ समय

Mon, 02 Sep 2019 11:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Sep 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2019 shubh yog and good sanyog on ganesh chaturthi festival
ganesh chaturthi 2019

2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व है। हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश चतुर्थी से 10 दिनों तक गणेशोत्सव भी शुरू हो जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी पर दो शुभ योग और ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। जिसकी वजह से गणेश चतुर्थी का महत्व बढ़ गया है।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

ganesh chaturthi 2019 shubh yog and good sanyog on ganesh chaturthi festival
Ganesh Chaturthi
ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग
इस बार गणेश चतुर्थी पर शुक्ल और रवियोग बन रहे हैं। इसके अलावा अगर ग्रहों के बात की जाए तो सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन हुआ है। चतुर्ग्रही योग यानी सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र चार ग्रहों का शुभ योग के साथ।  ग्रह-नक्षत्रों के इस शुभ संयोग में गणेश स्थापना को बहुत ही शुभ माना गया है।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
ganesh chaturthi 2019 shubh yog and good sanyog on ganesh chaturthi festival
ganesh chaturthi 2019 - फोटो : social media
चित्रा नक्षत्र में होगी गणेश स्थापना
गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार के दिन गणेश स्थापना चित्रा नक्षत्र में की जाएगी। मंगल के इस नक्षत्र में चंद्रमा होने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। चित्रा नक्षत्र और चतुर्थी का संयोग सुबह लगभग 8 बजे से शुरू होगा 

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2019 shubh yog and good sanyog on ganesh chaturthi festival
Ganesh Chaturthi

गणेश स्थापना के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त
मान्यता के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न के समय भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। इसलिए भगवान गणेश की स्थापना और पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय मध्याह्न काल ही माना गया है। गणेश चतुर्थी पर मध्याह्न काल में अभिजित मुहूर्त के संयोग पर गणेश स्थापना की जा सकती है। जो कि सुबह लगभग 11.55 से दोपहर 12.40 तक रहेगा। 

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed