Laughing Buddha: लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि, भाग्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और आर्थिक स्थिति का संतुलन बनाए रखने के लिए लोग लाफिंग बुद्धा को घर में रखना पसंद करते हैं। अक्सर लाफिंग बुद्धा को गौतम बुद्ध से जोड़ कर देखते हैं, लेकिन ये समाज में फैला एक ऐसा भ्रम है जो पूरी तरह से गलत है। लाफिंग बुद्धा और गौतम बुद्ध एक जैसे नाम वाले दो अलग अलग गुरु हैं। लाफिंग बुद्धा को 'बुदाई' या 'होतेई' के नाम से भी जाना जाता है। लाफिंग बुद्धा का संबंध चीन से है जबकि भगवान बुद्ध का संबंध नेपाल और भारत से है। लाफिंग बुद्धा एक ऐसी आकृति हैं जो अपनी हंसमुख और मोटापे के कारण पहचानी जाती है। हालांकि, उनके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व छिपा हुआ है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि लाफिंग बुद्धा 12 प्रकार के होते हैं और हर एक लाफिंग बुद्धा के छवि का अलग महत्व है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। सबसे पहले आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर लाफिंग बुद्धा हैं कौन? और फिर इनके प्रचलित छवियों के बारे में चर्चा करेंगे।
Feng Shui: कौन हैं लफिंग बुद्धा? जानें अलग-अलग तरह के लाफिंग बुद्धा रखने के मायने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाफिंग बुद्धा कौन हैं?
लाफिंग बुद्धा को अक्सर गौतम बुद्ध के साथ भ्रमित किया जाता है, लेकिन ये दोनों अलग-अलग गुरु हैं। लाफिंग बुद्धा चीन के लियांग राजवंश के समय के एक विद्वान भिक्षु थे, जिन्हें उनके हंसमुख स्वभाव और दयालुता के लिए जाना जाता था। समय के साथ, उनकी छवि एक लोकप्रिय प्रतीक बन गई।
लाफिंग बुद्धा के अलग-अलग रूप
हाथ को ऊपर उठाएं लाफिंग बुद्धा
अपने दोनों हाथों को उठाए लाफिंग बुद्धा को घर और दुकान पर रखने से तरक्की मिलती है। इस आकार के लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से पैसों की कमी नहीं होती।
धन की पोटली के साथ लाफिंग बुद्धा
जिंदगी में पैसों की कमी को दूर करने के लिए धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा का रखना शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ती को घर में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
खड़े होकर हंसते हुए लाफिंग बुद्धा
ये धन और समृद्धि के प्रतीक हैं और अक्सर घरों या कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर रखे जाते हैं। लाफिंग बुद्धा के हाथ में एक कपड़ा थैला होता है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें धन और खजाना होता है।
ध्यान की मुद्रा में बैठे लाफिंग बुद्धा
मन की शांति के लिए घर और दुकान पर ध्यान की मुद्रा में बैठे लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। इससे तनाव भी कम होता है। फेंगशुई के अनुसार ध्यान के मुद्रा में बैठे लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में रखने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
बैठकर हंसते हुए लाफिंग बुद्धा
ये शांति और संतुष्टि का प्रतीक हैं और घर में शांति लाने के लिए रखे जाते हैं। ये आराम से बैठे होते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान होती है। इस मुर्ति को घर में रखने से सुख चैन बरकार रहता है।
धातु से बनी लाफिंग बुद्धा की मूर्ति
ये खुशी और आनंद के प्रतीक हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रखे जाते हैं। इनके हाथ में एक पंखा होता है, जिसका उपयोग करने से खुशी और सौभाग्य आता है ऐसा माना जाता है।
लेटे हुए लाफिंग बुद्धा
ये उदारता और समृद्धि का प्रतीक है। लेटे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति धन आकर्षित करने के लिए रखे जाते हैं। लाफिंग बुद्धा का लेटा होना उनके उदारता का प्रतीक है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।