फेंगशुई की उत्पादों से ख्याति, पहचान और सम्मान मिलता है। फेंग शुई उत्पादों में नकारात्मक उर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तन करने की असीम शक्ति होती है। यह मूल रूप से चीनी मान्यता पर आधारित है जो आज से लगभग 3 हज़ार साल पहले विकसित हुई थी। आइए आज जानते हैं फेंग शुई के ऐसे उत्पाद जिससे आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
{"_id":"5dfcb2af8ebc3e87fd1f0eaf","slug":"these-things-of-feng-shui-can-change-your-life-and-financial-status","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेंगशुई की ये खास चीजें लेकर आती हैं घर में धन और खुशहाली","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
फेंगशुई की ये खास चीजें लेकर आती हैं घर में धन और खुशहाली
Tue, 24 Dec 2019 03:05 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 24 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
बांस का पौधा
- फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा लगाना अत्यंत भाग्यवर्धक माना जाता है। जहां ये पेड़ लगा होता है वहां आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना कम हो जाती है। बांस के पौधे लम्बी आयु के लिये भी लगाए जा सकते हैं। यह पौधा अच्छे स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। बांस प्रतिकूल परस्थितियों में भी भरपूर वृद्धि करता है।
फेंग्शुई कछुआ
- कछुआ शांत और मंदगति से चलने वाला जीव है। फेंगशुई में कछुआ शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कछुए के प्रतीक को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसको घर में लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। वास्तु तथा फेंगशुई में धातु या स्फटिक से बना हुआ फेंगशुई कछुआ घर में रखते हैं। ये एक प्रभावशाली यंत्र है जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है और घर खुशहाली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रैगन
- फेंगशुई के अनुसार घर में ड्रैगन की मूर्ति या चित्र रखने से घर सुरक्षित रहता है। इसको लगाने से किसी की बुरी नजर भी घर को नहीं लगती।
विज्ञापन
लाल कपड़े में बंधे सिक्के
- फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से संपत्ति और सौभाग्य आता है। ध्यान रहे कि चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे से बांधकर ही दरवाजे के अंदर की ओर लटकाएं।