फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: कारोबार में तेजी से होगी तरक्की, ऑफिस में रखें फेंगशुई से जुड़ी ये 6 चीजें

Fri, 12 Dec 2025 04:31 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 12 Dec 2025 04:31 PM IST
सार

Feng Shui Tips For Business: ज्योतिष वास्तु शास्त्र और चीनी फेंगशुई, दोनों ही इस बात पर जोर देते हैं कि ऑफिस में कुछ विशेष वस्तुएं रखने से कारोबार में सफलता, समृद्धि और सौभाग्य के अवसर बढ़ते हैं। इन वस्तुओं का सही स्थान और दिशा में रखा जाना विशेष रूप से आवश्यक होता है। 

विज्ञापन
Feng Shui tips Keep these 6 items in your workplace to grow your business
कारोबार में तरक्की से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Grow Business: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जितनी ज्यादा मेहनत या प्रयास आवश्यक हैं उतना ही भाग्य का साथ होना भी आवश्यक है। व्यापार की दुनिया में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत, योजना और सही समय पर निर्णय लेना ही काफी नहीं है, बल्कि कार्यस्थल का वातावरण भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। जब ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है तो न केवल कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रहता है, बल्कि ग्राहकों और व्यापारिक साझेदारों के साथ रिश्ते भी मजबूत होते हैं।  


वास्तु शास्त्र और चीनी फेंगशुई, दोनों ही इस बात पर जोर देते हैं कि ऑफिस में कुछ विशेष वस्तुएं रखने से सफलता, समृद्धि और सौभाग्य के अवसर बढ़ते हैं। इन वस्तुओं का सही स्थान और दिशा में रखा जाना विशेष रूप से आवश्यक है, क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह संतुलित होता है और व्यापार में प्रगति के मार्ग खुलते हैं। आइए जानते हैं, ऐसी 6 वस्तुएं जिन्हें ऑफिस में रखने से तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

Feng Shui tips Keep these 6 items in your workplace to grow your business
व्यापार से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Adobe Stock
1. पीतल का कछुआ

व्यापार में तरक्की और धन लाभ के लिए पीतल का कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, पीतल का कछुआ स्थिरता और दीर्घकालीन सफलता का प्रतीक होता है। ऑफिस में पीतल का कछुआ उत्तर दिशा में रखने से व्यापार में लाभ वृद्धि होती है।
 

Feng Shui Tips: घर पर जरूर रखें फेंगशुई से जुड़ी ये 5 चीजें, खूब होगी बरकत


Feng Shui Tips: फर्नीचर से जुड़े फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि में कमी

Feng Shui tips Keep these 6 items in your workplace to grow your business
फेंगशुई नियम - फोटो : Adobe Stock
2. घोड़े की जोड़ी

घोड़े की जोड़ी को प्रगति, ऊर्जा और गति का प्रतीक माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, ऑफिस में इसे दक्षिण दिशा की ओर रखने से कार्य में तेजी आती है और व्यापारिक सौदे सफल होते हैं। 



3. जल तत्व (वाटर फाउंटेन या बाउल)

ऑफिस में छोटा-सा जल फव्वारा या पानी से भरा सजावटी बाउल उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, यह आर्थिक समृद्धि और नए अवसरों के लिए लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui tips Keep these 6 items in your workplace to grow your business
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Freepik
4. क्रिस्टल ग्लोब

फेंगशुई में क्रिस्टल ग्लोब को ज्ञान, विस्तार और नए अवसरों का प्रतीक माना गया है। इसे ऑफिस की टेबल पर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से व्यवसायिक दृष्टिकोण व्यापक होता है और विदेशी व्यापार के अवसर बढ़ते हैं।



5. लाफिंग बुद्धा मूर्ति

हंसते हुए बुद्धा की मूर्ति को संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसे ऑफिस के प्रवेश द्वार या रिसेप्शन पर इस तरह रखें कि आने-जाने वाला हर व्यक्ति इसे देख सके। फेंगशुई के अनुसार, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर ग्राहकों को आकर्षित करता है।

विज्ञापन
Feng Shui tips Keep these 6 items in your workplace to grow your business
व्यापार से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Adobe stock
6. मनी प्लांट या बैम्बू पौधा

मनी प्लांट और बैम्बू दोनों पौधों को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इन पौधों को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ये आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed