Feng Shui Tips For Home And Office Furniture: फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। इसमें तरक्की और खुशहाली पाने के लिए भी कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से कुछ उपाय घर और ऑफिस में रखे हुए फर्नीचरों से भी जुड़े होते हैं। अगर इन उपायों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बहुत फायदा मिलता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार, फर्नीचर से जुड़े कुछ नियमों के बारें में बताएंगे। जिसे अपनाकर आपका भाग्य भी खुल जाएगा।
Feng Shui Tips: फर्नीचर से जुड़े फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि में कमी
Feng Shui: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। ऐसे में आज हम आपको फर्नीचर से जुड़े कुछ ऐसे फेंगशुई उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ आपके घर में धन आने के द्वार भी खुल जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेंगशुई के अनुसार घर में खुशहाली के लिए परिवार की फोटो को लकड़ी के फ्रेम में बनवाकर घर के पूर्वी दिशा की दीवार पर लगाना शुभ रहता है।
अपने बिजनेस में मुनाफे को कई गुना बढ़ाना चाहते है तो लकड़ी से बने फर्नीचर और सजावटी चीजों को पूर्वी हिस्से में रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का वास हमेशा बना रहता है।
Feng Shui Tips For Laughing Buddha: घर में रखें लाफिंग बुद्धा के ये अलग-अलग रूप, खोल देंगे सुख-समद्धि के द्वार
Feng Shui: धन वृद्धि के लिए घर में जरूर रखें फेंगशुई के ये 5 पौधे, खूब होगी बरकत
घर और ऑफिस पर हमेशा हल्के रंग के फर्नीचरों का प्रयोग करना शुभ होता है। हल्के रंग में पॉजिटिव और गहरे रंग में नेगेटिव ऊर्जा रहती है। फेंगशुई के अनुसार, हल्के फर्नीचर को उत्तर या पूर्व दिशा में जबकि भारी फर्नीचर को पश्चिम और दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
फर्नीचरों की बनावट हमेशा साधारण और सरल होनी चाहिए न कि गोलाकार और नुकीली। फेंगशुई के अनुसार, इस तरह के फर्नीचर नकारात्मक ऊर्जा देते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।