फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng shui Tips For Office: सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Wed, 15 Jun 2022 04:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 15 Jun 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
Feng shui Tips For Office and home in hindi
सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स - फोटो : iStock

Feng shui Tips For Office: चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई शास्त्र में जीवन की नकारात्मकता दूर करने के साथ ही अपने करियर, व्यापार और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। यदि खूब मेहनत के बाद भी आपको कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही या फिर नौकरी में काफी समय से प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो आप फेंगशुई की मदद ले सकते हैं। फेंगशुई में कुछ चीजों के बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इन चीजों को अपने कार्यस्थल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है। साथ ही कारोबार और नौकरी में जल्द तरक्की की संभावना बढ़ती है। आइए जानते हैं फेंगशुई की उन चीजों के बारे में, जिन्हें कार्यस्थल पर रखने से तरक्की मिलती है...   



अपने घर के अंदर या कार्यस्थल पर मिट्टी के बर्तनों में तीन हरे पौधे पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में खुशहाली आएगी। हालांकि फेंगशुई में बोनसाई और कैक्टस को हानिकारक माना जाता है, इसलिए भूलकर भी इन्हें घर में न रखें।

Feng shui Tips For Office and home in hindi
सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स - फोटो : iStock

फेंगशुई के अनुसार, घर, कार्यालय, शोरूम आदि के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी से निर्मित वस्तुएं जैसे- अलमारी, शो पीस, पेड़-पौधे या फ्रेम जड़े हुए चित्र लगाना शुभ होता है। 

Feng shui Tips For Office and home in hindi
सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स - फोटो : iStock

फेंगशुई में विंड चाइम को बेहद शुभ माना जाता है। आजकल तो ये भारतीय बाजारों में भी आसानी से उपलब्ध है। कहा जाता है कि हवा चलने से जब ये आपस में टकराती हैं तो बहुत ही मधुर ध्वनि उत्पन्न करती है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng shui Tips For Office and home in hindi
सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स - फोटो : iStock

फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती है। साथ ही कार्यस्थल पर इन्हें रखने से जल्द प्रमोशन के अवसर मिलते हैं। 

विज्ञापन
Feng shui Tips For Office and home in hindi
सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स - फोटो : iStock

घर में या कार्यस्थल पर पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से बर्तन में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदलते रहें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed