Feng Shui Tips: आजकल भारत में भी चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई का चलन काफी बढ़ा है। अक्सर घरों में फेंगशुई की चीजें देखने को मिल जाती हैं। फेंगशुई के उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। जीवन की कई समस्याओं के समाधान के साथ ही सुख-समृद्धि एवं संपन्नता लाने के लिए भी फेंगशुई के प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में यदि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ गई हैं या लगातार मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आप फेंगशुई में बताए इन आसान उपायों को करके नकारात्मकता और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं फेंगशुई के प्रभावशाली प्रतीकों के बारे में...
Feng Shui Tips: फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की, खूब होगा धन लाभ
बांस का पौधा
फेंगशुई के अनुसार यदि आपको जीवन में धन की कमी महसूस हो रही है, तो घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। इस उपाय से आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। साथ ही यदि आप आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं तो इससे भी मुक्ति मिलेगी।
लाफिंग बुद्धा
यदि आप घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रख सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस में तरक्की के लिए अपने कार्यस्थल पर दोनों हाथों को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखना चाहिए।
फेंगशुई मेढक
यदि आप धन को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं और अपने जीवन में तरक्की चाहते हैं, तो घर में फेंगशुई मेढक रखना सही होगा। फेंगशुई मेढक को घर के लिविंग रूम में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में रखना अधिक भाग्यशाली साबित हो सकता है।
विंड चाइम लगाएं
फेंगशुई के अनुसार, व्यक्ति के अत्यधिक प्रयासों के बाद भी उसके व्यवसाय में प्रगति नहीं हो पा रही है तो घर के इस स्थान पर एक सुन्दर विंड चाइम लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।