फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: कमरे की दीवारों पर न लगाएं ये 4 तस्वीरें, परिजनों की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण

Mon, 02 Sep 2024 06:13 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 02 Sep 2024 06:13 AM IST
सार

घर में तस्वीरों को लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है लेकिन अगर फेंगशुई नियम से इन तस्वीरों को न लगाया जाए तो परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में कुछ तस्वीरें भूलकर भी इन पेंटिंग्स को घर में नहीं लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
Feng Shui Tips For House Do not put these pictures on the wall in hindi
Fengshui - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For House Painting: घर की दीवारों पर तस्वीरें लगाना सिर्फ सजावट का तरीका ही नहीं, बल्कि इसके पीछे कई भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक कारण भी होते हैं। अक्सर इन्हीं वजहों से लोग अपने घर के दीवारों पर तस्वीरें लगाते हैं। घर में लगी तस्वीरों का प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इसका सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इन तस्वीरों का सही दिशा में होना आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है। कुछ लोग परिवार की फोटो का फ्रेम दिवार पर लगाते हैं। घर में तस्वीरों को लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है लेकिन अगर फेंगशुई नियम से इन तस्वीरों को न लगाया जाए तो परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फेंगशुई के अनुसार, दीवार पर लगी कुछ तस्वीरें आपके घर-परिवार में नकारात्मकता पैदा करती है। साथ ही कई बार तो कुछ खास सिनरी को लगाने से भी परिवार में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें भूलकर भी इन पेंटिंग्स को घर में नहीं लगाना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि फेंगशुई नियमों के अनुसार किन तस्वीरों को कमरों के दीवार पर नहीं लगाना चाहिए।

Feng Shui Tips For House Do not put these pictures on the wall in hindi
FengShui Tips - फोटो : Amar Ujala

डूबते हुए सूर्य की तस्वीर
किसी भी पहाड़ या समुद्र किनारे डूबता हुए सूरज की तस्वीर घर की दीवारों पर नहीं लगानी चाहीए। फेंगशुई के मुताबिक डूबते हुए सूरत को नकारात्मक्ता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर देखने से आशा की बजाए निराशा होती है। इसलिए भूलकर भी घर में ऐसी तस्वीरें न लगाएं।

Feng Shui Tips For House Do not put these pictures on the wall in hindi
FengShui Tips - फोटो : Amar Ujala
बहते हुए झरने की फ्रेम फोटो
फेंगशुई नियमों के मुताबिक घर के किसी भी दीवार पर किसी पहाड़ से गिरते हुए झरने की तस्वीर नहीं लगानी चहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झरने की तस्वीर लगाने से जिस तरह पानी बहता है ठीक उसी तरह से घर से पैसा बहने लगता है। कई बार अच्छी आमदनी होने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips For House Do not put these pictures on the wall in hindi
FengShui Tips - फोटो : Amar Ujala
तीन सदस्यों वाली तस्वीर
फेंगशुई नियमों के मुताबिक तीन लोगों की फोटो एक फ्रेम में लगाना अशुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही तीन दोस्तों की फोटो भी एक फ्रेम में लगाना सही नहीं माना जाता है। अगर आपके घर की दीवार पर ऐसी तस्वीरें लगी हैं तो आज ही उसे हटा दें।
विज्ञापन
Feng Shui Tips For House Do not put these pictures on the wall in hindi
FengShui Tips - फोटो : freepik
हर एक कमरे के दीवार पर न लगाएं भगवान की फोटो
वैसे तो भगवान की तस्वीरों को घर पर लगाना शुभ माना जाता है। मगर फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की हर दीवारों पर भगवान की फोटो लगाना उचित नहीं होता है। ऐसा करने से धन की हानि होती है। इसलिए भगवान की तस्वीरों के लिए एक पवित्र स्थान बनाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed