फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips For Home: घर में लाएं फेंगशुई की ये चार चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Sun, 15 Dec 2024 07:31 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 15 Dec 2024 07:31 AM IST
सार

फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में  सुख-समृद्धि वास करे तो आप इस लेख में बताए गए उपायों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Feng Shui Tips For Home Bring these four things of Feng Shui in your home in hindi
Fengshui idol - फोटो : freepik

Feng Shui Tips: फेंगशुई, चीनी धार्मिक ग्रंथ 'टायो' पर आधारित है, प्राकृतिक शक्तियों और ऊर्जा के प्रभाव पर केंद्रित है। फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। फेंगशुई के विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करके हम अपने घर को एक शांत और आनंददायक स्थान बना सकते हैं, जिससे हमारा जीवन अधिक सफल और खुशहाल हो जाएगा। फेंगशुई के अनुसार, घर में कुछ सामान्य गलतियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देती हैं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है और परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ जाते हैं। नतीजतन, जीवन में बाधाएं आती हैं और सफलता मिलना मुश्किल हो जाता है। मगर अच्छी बात ये हैं कि फेंगशुई के कुछ चीजों को घर में लाकर इस नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते हैं।

Feng Shui Tips For Home Bring these four things of Feng Shui in your home in hindi
फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
क्रिस्टल बॉल
फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल को आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
Feng Shui Tips For Home Bring these four things of Feng Shui in your home in hindi
फेंगशुई - फोटो : Adobe Stock

घोड़े की तस्वीर
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की चाहिए तो घोड़े की मूर्ति को घर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips For Home Bring these four things of Feng Shui in your home in hindi
मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock
मनी प्लांट
मनी प्लांट को 'क्रिसमस कैक्टस' और 'जेड प्लांट' के नाम से भी जाना जाता है। यह फेंगशुई में विकास और समृद्धि का प्रतीक है। इस मनी प्लांट को भरभरी मिट्टी में लगाएं और इसे नियमित रूप से पानी दें। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
 
विज्ञापन
Feng Shui Tips For Home Bring these four things of Feng Shui in your home in hindi
फेंगशुई - फोटो : Adobe Stock

लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में हंसते हुए बुद्धा को हॉटेई भी कहा जाता है। यह समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में दीवार से सटाकर रखना शुभ माना जाता है। यह खुशी और सौभाग्य लाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed