FengShui Tips for Bad Dreams: ड्रीमकैचर मूल रूप से अमेरिका की उत्पत्ति है और यह उनकी परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। आजकल दुनिया के अन्य हिस्सों में समान रूप से भी ड्रीम कैचर काफी लोकप्रिय हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ड्रीम कैचर आखिर है क्या? ड्रीम कैचर एक लकड़ी का घेरा होता है जिस पर एक जाल या जाला बुना जाता है जिसे पंख, मोती, कीमती पत्थर आदि से सुसज्जित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ड्रीम कैचर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाते हैं। डरावने सपने से बचने के लिए फेंगशुई में ड्रीमकैचर के बारे में विस्तार से बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार जो व्यक्ति अपने घर में ड्रीम कैचर लगाते हैं उनके घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। फेंगशुई के अनुसार जिन लोगों को लगातार बुरे और डरावने सपने आते हैं उन्हें अपने घर में ड्रीमकैचर लगाना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति को बुरे सपनों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कहां और किस दिशा में ड्रीम कैचर लगाना चाहिए।
FengShui Tips: डरावने सपनों से हैं परेशान, आज ही घर में लगाएं ड्रीम कैचर, यह दिशा सबसे सही
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन