फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये फेंगशुई उत्पाद

Thu, 25 Jun 2020 07:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 25 Jun 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips best five feng shui tips for getting happy life
feng shui tips - फोटो : सोशल मीडिया

फेंगशुई टिप्स के माध्यम से आप अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं। फेंगशुई का संबंध चीनी वास्तु शास्त्र से है जो जल और वायु पर आधारित है। फेंगशुई की चीजें नकारात्मक शक्तियों को रोकने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती हैं। घर पर सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय।

Feng Shui Tips best five feng shui tips for getting happy life
क्रिस्टल पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टल पिरामिड
क्रिस्टल पिरामिड फेंगशुई का एक चमत्कारिक उत्पाद है। इसमें चारों दिशाओं के वास्तु दोषों को खत्म करने की शक्ति होती है। चीनी मान्यता के अनुसार, इसके अंदर दैवीय ऊर्जा होती हैं। इसलिए क्रिस्टल पिरामिड घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता के अनुसार पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।

Feng Shui Tips best five feng shui tips for getting happy life
फेंगशुई सिक्का - फोटो : सोशल मीडिया

तीन सिक्के 
घर के मुख्य दरवाजें पर तीन पुराने सिक्कों को लटकाने से घर में सुख और संपदा आती है। तीन सिक्कों का लाल रिबन में बांधकर उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिक्के घर के अंदर की ओर होने चाहिए न कि बाहर की ओर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips best five feng shui tips for getting happy life
बांस का पौधा - फोटो : feng shui

बांस का पौधा
चीनी मान्यता के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां आती हैं। माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही प्रगति करते हैं।

विज्ञापन
Feng Shui Tips best five feng shui tips for getting happy life
फेंगशुई - फोटो : file photo

चीनी मेंढक 
चीन में मेंढक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के घरों की दहलीज पर मेढक के चित्र बने होते हैं। फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर और इसके मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed