फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fengshui Tips: फेंगशुई से जुड़ी हैं ये 5 अनोखी चीजें, घर में रखने से बढ़ता है धन दौलत

Sun, 04 Aug 2024 06:48 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 04 Aug 2024 06:48 AM IST
सार

फेंगशुई से जुड़े कुछ ऐसे सामान हैं जिसे घर या ऑफिस में किसी निर्धारित दिशा में रखकर आप अपने घर-परिवार और नौकरी में सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही शांति-सुकून भी पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
5 unique things related to Feng Shui keeping in house increases wealth in hindi
फेंगशुई के कारगर उपाय - फोटो : अमर उजाला

FengShui Tips:  फेंगशुई एक प्राचीन चीनी कला है जिसका उद्देश्य हमारे आसपास के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यह माना जाता है कि हमारे घर में मौजूद चीजें और उनका स्थान हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। फेंगशुई के अनुसार, कुछ खास चीजों को सही जगह पर रखने से धन, समृद्धि और खुशहाली आकर्षित की जा सकती है। फेंगशुई में विंड चाइम, क्रिस्टल, ड्रैगन, लाफिंग बुद्धा, प्लास्टिक के फूल, कछुआ, जहाज़, सिक्कों आदि का बहुत महत्व है। इन चीजों को अपने घर या ऑफिस में किसी निर्धारित दिशा में रखकर आप अपने घर-परिवार और नौकरी में सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही शांति-सुकून भी पा सकते हैं। आइए इस लेख में 5 ही चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आप अपने घर में रख सकते हैं।

5 unique things related to Feng Shui keeping in house increases wealth in hindi
FengShui - फोटो : freepik
गोलाकार डाइनिंग टेबल
फेंगशुई के अनुसार अपने डाइनिंग हॉल में गोलाकार डाइनिंग टेबल रखना चाहिए। गोलाकार डाइनिंग टेबल फेंगशुई के मुताबिक शुभ मानी जाती है, इसलिए घर में ऐसी डाइनिंग टेबल लाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि डाइनिंग हॉल में कुर्सियों की संख्या हमेशा सम होनी चाहिए।
5 unique things related to Feng Shui keeping in house increases wealth in hindi
FengShui - फोटो : freepik
मछली का एक्वेरियम
मछली को धन का प्रतीक माना जाता है। अपने घर में एक छोटा सा एक्वेरियम रखें और उसमें सुनहरी मछलियां रखें। फेंगशुई के मुताबिक एक्वेरियम को घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 unique things related to Feng Shui keeping in house increases wealth in hindi
बांस के पौधे - फोटो : Amar Ujala

बांस के पौधे
अपने घर में हरे पौधे लगाएं, विशेषकर गोल पत्तियों वाले पौधे जैसे मनी प्लांट। पौधों को हमेशा स्वस्थ और जीवंत रखें। पौधे सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और धन को आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
5 unique things related to Feng Shui keeping in house increases wealth in hindi
FengShui - फोटो : freepik

फेंगशुई कॉइन
घर के मेन दरवाजे के हैंडल में लाल रिबन में लिपटे हुआ सिक्का लटकाना घर में धन-संपत्ति और सौभाग्य लाने का बेहतरीन उपाय है। तीन पुराने फेंगशुई सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांधकर दरवाज़े के हैंडल में लटका दें। इससे परिवारजनों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। ध्यान रखें कि इन सिक्कों को दरवाजे के अंदर के हिस्से में लटकाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed