फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eclipse 2021 List: इस साल कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव

Fri, 26 Mar 2021 02:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 26 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Eclipse 2021 list know the dates of Surya grahan and Chandra grahan in 2021
ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

ग्रहण ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना होती है। ग्रहण की अवधि अशुभ मानी जाती है। इस कारण ग्रहण के दौरान कई कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस साल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौनसे ग्रहण भारत में दिखाई देंगे और उनका समय और सूतक काल क्या रहेगा। 

Eclipse 2021 list know the dates of Surya grahan and Chandra grahan in 2021
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 में पहला सूर्य ग्रहण

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

Eclipse 2021 list know the dates of Surya grahan and Chandra grahan in 2021
ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला।
साल 2021 में दूसरा सूर्य ग्रहण

इस वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eclipse 2021 list know the dates of Surya grahan and Chandra grahan in 2021
चंद्र ग्रहण 2021 - फोटो : पेक्सेल्स
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह चंद्र भारत में भी दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Eclipse 2021 list know the dates of Surya grahan and Chandra grahan in 2021
चंद्र ग्रहण 2021 - फोटो : Pixabay
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed