फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर दिखाई दें ऐसे सपने तो समझ जाइए शुरू होने वाला है आपका गुड लक

Thu, 09 Jul 2020 05:56 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 09 Jul 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Dreaming like this means your luck is going to be good
हर सपने का होता है अर्थ (सांकेतिक तस्वीर)

सपने तो सब देखते हैं कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे। लेकिन हर सपने का अपना एक अलग मतलब होता है आइए जानते हैं कि वे कौन से सपने हैं जिनसे मिलते हैं धन प्राप्ति के संकेत और होती है करियर में बढ़ोत्तरी..

Dreaming like this means your luck is going to be good
सपने मेंआम देखने का मतलब(सांकेतिक तस्वीर)

स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर आप सपने में आम खाते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको संतान या कोई शुभ सूचना प्राप्त होने वाली है। यह धन प्राप्ति का भी संकेत है।

Dreaming like this means your luck is going to be good
सपने में ऊंचाई पर चढ़ते हुए देखना(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixa

अगर सपने में अपने आप को ऊंचाई पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अच्छा होता है। इसका मतलब कि आप जल्द ही अपने करियर में ऊंचाई को प्राप्त करने वाले हैं। आपके करियर में ग्रोथ होने वाली है। ये सपना व्यवसाय में तरक्की की राह बनाता है। आर्थिक समस्याएं दूर होती है अथवा आप भूमि या मकान खरीद सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dreaming like this means your luck is going to be good
सपने में मोर देखने का मतलब - फोटो : social media

सपने में मोर को नृत्य करते हुए देखना शुभता का संकेत है इसका मतलब है कि आपके घर परिवार में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। करियर में भी तरक्की होने वाली है। अगर शादीशुदा व्यक्ति को सपने में मोर का जोड़ा नाचते हुए दिखाई दे तो यह उनके दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा रहता है।

विज्ञापन
Dreaming like this means your luck is going to be good
स्वपन में शनिदेव को देखने का मतलब (सांकेतिक तस्वीर)

अगर आप स्वप्न में न्याय के देवता शनि को हाथी पर सवारी करते हुए देखते हैं तो यह अत्यन्त ही शुभ होता है। आपको अपार धन की प्राप्ति होती है। यह आपकी किस्मत चमकने का संकेत है। व्यापार में अपार वृद्धि होती है। जिन लोगों की शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो। अगर उनको शनि स्वप्न में दिखाई देते हैं तो समझिए उनके कष्ट दूर होने वाले हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed