फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपने में इन जीवों को देखना आपके जीवन में लाता है तरक्की और सौभाग्य

Tue, 19 Jan 2021 11:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 19 Jan 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Dream astrology These dreams are very lucky
dream

हर व्यक्ति को रात की नींद में सपने तो आते ही हैं। सपनों के बारे में कहा जाता है कि जो हम सोचते हैं या अपने दैनिक क्रिया कलाप करते हैं, वही रात को हमारे सपने में दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात में आने वाले सपनों का भी हमारे जीवन से कुछ न कुछ लेना-देना जरूर रहता है। ये सपने हमें कई प्रकार के संकेत देते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अच्छे नहीं माने जाते हैं लेकिन कुछ सपने हमें यह संकेत देते हैं कि आने वाला समय बहुत अच्छा होने वाला है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सपने में देखना बहुत ही शुभ रहता है। इन जीवों को सपने में देखने का अर्थ होता है कि आने वाला समय आपके लिए सौभाग्य और तरक्की लाने वाला है।

Dream astrology These dreams are very lucky
सपने में चींटियां देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि कोई व्यक्ति सपने में चींटियों को उनके प्राकृतिक वातावरण में बहुत सारी चीटियों को एक साथ देखता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का दिखना आपके कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपको सफलता दिलाता है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए यह सपना बहुत शुभ रहता है लेकिन आप सपने में चीटियों को अपने ऊपर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Dream astrology These dreams are very lucky
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सपने में मधुमक्खियां देखना बहुत शुभ माना जाता है। यह सपना आपके सौभाग्य को दर्शाता है। अगर आप सपने में देखते हैं कि मधुमक्खियां आपके चारों ओर भिनभिना रही हैं तो इसका मतलब माना जाता है कि जल्द ही आपको कहीं से धन प्राप्ति होने वाली है। सपने में मरी हुई मधुमक्खियां दिखना कतई शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो आपको अपने आस-पास के लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream astrology These dreams are very lucky
सपने में हाथी देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AmarUjala

यदि कोई अपने सपने में हाथी देखता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में हाथी देखना आपके घर में मां लक्ष्मी के आगमन की ओर इशारा करता है, क्योंकि हाथियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि आपने सपने में हाथियों को झुंड में देखा है तो यह और भी शुभ रहता है। यह आपके घर में धन में वृद्धि की ओर संकेत करता है।

विज्ञापन
Dream astrology These dreams are very lucky
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने घोड़े देखना सौभाग्य आने का संकेत है। यदि आप सपने में खुद को घोड़े पर सवारी करते हुए देखना बहुत ही शुभ संकेत देता है। सपने में घोड़े को दौड़ते हुए देखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको तरक्की मिलने वाली है और आपके रहन-सहन का स्तर ऊंचा उठने वाला है। सपने में घोड़े की नाल देखना भी आपके अच्छे समय को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed