फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे घरों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, कहीं आप तो नहीं करते ये कार्य

Tue, 26 Oct 2021 07:31 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
doing these mistakes then Maa Lakshmi is unhappy there may be lack of money
मां लक्ष्मी - फोटो : istock

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। इन्हीं की कृपा से जीवन में धन-वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके और पूरे परिवार के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे व मां लक्ष्मी उनके घर में वास करें। ताकि उनके घर में किसी प्रकार से धन की कोई कमी न हो लेकिन कई बार देखने में आता है कि कुछ लोगों के यहां हमेशा धन-धान्य बना रहता है तो वहीं कुछ लोगों के यहां बहुत प्रयास और मेहनत करने के बाद भी धन की कमी बनी रहती है। इसके पीछे व्यक्ति कि कुछ आदतों को जिम्मेदार माना जाता है। कुछ ऐसी आदतें या कार्य हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं जिससे घर में रूपये-पैसों की कमी बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य जिनसे रूष्ट होती हैं मां लक्ष्मी।

doing these mistakes then Maa Lakshmi is unhappy there may be lack of money
जिन घरों में झगड़ा होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पति-पत्नी के बीच झगड़ा
यदि जिस घर में पति-पत्नी के बीच सदैव झगड़ा होता रहता है और हमेशा अशांति का वातावरण बना रहता है वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। माना जाता है कि ऐसे घरों में हमेशा धन की कमी बनी रहती है व बहुत प्रयास करने पर भी धन का संचय नहीं हो पाता है। इसलिए घर में हमेशा शांति का वातावरण बनाकर रखना चाहिए। पति-पत्नी दोनों को ही अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए व एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। 

doing these mistakes then Maa Lakshmi is unhappy there may be lack of money
जिन लोगों के घर भिक्षुक का अपमान होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिन लोगों के यहां होता है भिक्षुक का अपमान
सनातन धर्म में द्वार पर आए व्यक्ति को कभी खाली हाथ नहीं लौटाया जाता है। जो लोग अपने से दुर्बल लोगों या भिक्षुक का अपमान करते हैं, उनसे मां लक्ष्मी रूष्ट होती हैं। ऐसे लोगों के घरों में दरिद्रता का वास होने लगता है, तो वहीं जो लोग गरीबों, निसहायों की मदद करते हैं, दान-पुण्य के कार्य करते हैं उनके ऊपर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
doing these mistakes then Maa Lakshmi is unhappy there may be lack of money
सुबह को देर तक सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सुबह देर तक सोना
आज के समय में रात को देर तक जागना और सुबह को देर तक सोना आम बात हो गया है। सनातन धर्म में जागने के लिए ब्रह्म मुहूर्त उत्तम बताया गया है। जिन घरों में लोग देर तक सोते रहते हैं और ईश्वर का स्मरण नहीं किया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। 

विज्ञापन
doing these mistakes then Maa Lakshmi is unhappy there may be lack of money
गलत कार्यों से धन कमाने वाले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

गलत कार्यों से धन कमाने वाले
कई बार लोग धन कमाने के लिए अनैतिक कार्यों को भी करने लगते हैं, लेकिन गलत कार्यों से कमाया गया धन जल्द ही नष्ट हो जाता है। जो लोग गलत कार्य करके या किसी को परेशान करके धन कमाते हैं ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और जिसके कारण उन्हें एक न एक दिन बुरे परिणामों का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed