हर व्यक्ति चाहता है वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करे, लेकिन हर व्यक्ति जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है। जीवन में सफल होने के लिए परिश्रम करना बहुत जरूरी है लेकिन कहा जाता है कि कर्मफल के साथ आपका भाग्य का अच्छा होना भी बहुत आवश्यक होता है। यदि आप बहुत मेहनत करने के बाद भी उचित फल प्राप्त नहीं कर पा रहें हैं आपको कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है तो आप काली मिर्च के कुछ उपाय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं काली मिर्च के उपाय...
आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगा देंगे काली मिर्च के ये उपाय
यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं या फिर जिंदगी में खुशहाली लाना चाहते हैं तो काली मिर्च के 5 साबूत दानें लेकर इन्हें अपने ऊपर से 7 बार उसार लें। इसके बाद किसी चौराहे पर या किसी एकान्त स्थान पर जायें और वहां खड़े होकर चार दानों को चारों दिशाओं में फेंक दें। पांचवे दाने को आकाश की और उछाल दें। बिना पीछे देखें घर वापस आ जाएं। मान्यता है कि इससे आपकी आय में बढ़ोत्तरी होती है और आपका जीवन खुशहाल बनता है। धन प्राप्ति के लिए यह बहुत ही कारगर उपाय है।
सफलता पाने के लिए
यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम से बाहर जा रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार पर एक काली मिर्च का दाना रखें और उस पर पैर रखकर कार्य के लिए निकल जाएं। इससे आपके कार्य में आने वाली अड़चने दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। लेकिन ध्यान रखें कि ये कार्य करने के बाद घर से बाहर जाने के बाद बीच में से वापस न आएं। कार्य में सफलता पाने के लिए इस कार्य को बहुत कारगर माना जाता है।
मनचाहा प्यार पाने के लिए काली मिर्च का उपाय
काली मिर्च के पांच दाने लेकर किसी नदी या फिर एकांत स्थान पर जाएं और काली मिर्च के दानों को अपने ऊपर से 21 बार उतारें। उसके बाद चार दानों को चारों दिशाओं में फेंक दें। पांचवे दाने को आसमान की ओर उछाल दें। इसके बाद अपने प्रेमी या प्रेमिका का नाम लें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से प्रेमी या प्रेमिका आपकी ओर खींचा चला आता है।