कोई भी व्यक्ति कर्ज नहीं लेना चाहता है लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं, जब व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ जाता है। कई बार कर्ज लेने का बाद उसे चुकाने में बहुत कठिनाई होती है। बहुत प्रयास करने पार भी कर्ज बना रहता है, लंबे समय तक कर्ज रहने से धीरे-धीरे व्यक्ति का आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है। जिससे व्यक्ति तनाव में आ जाता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होती है।
2 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
ज्योतिष के अनुसार हमारे हाथ में भाग्य रेखा होती है जो हमारे भाग्य को दर्शाती है। इस रेखा के मजबूत होने पर व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। लेकिन भाग्य को कमजोर होने पर आपको आर्थिक समस्याओं के साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माना जाता है किसी भी मनुष्य की हाथों की रेखाएं कर्म के अनुसार बनती बिगड़ती हैं, इसलिए सत्कर्म और दान-पुण्य के कार्य करना चाहिए।
3 of 7
सुबह को सबसे पहले हथेली देखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
माना जाता है कि हाथ के अग्रभाग में मां सरस्वती, मध्य में लक्ष्मी और नीचले भाग में विष्णु जी का स्थान होता है। प्रतिदिन प्रातः काल उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को निहारना चाहिए और अपने हाथों को चेहरे पर तीन-चार बार फेरना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह को अपने हाथ की लकीरों को चूमना चाहिए। इससे व्यक्ति का भाग्य चमकता है और आपको सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
4 of 7
कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
अगर आप कर्ज से बहुत परेशान हैं तो सोमवार के दिन एक रूमाल, 5 गुलाब के फूल, 1 चांदी का पत्ता, थोड़े से चावल तथा थोड़ा सा गुड़ लेकर किसी विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाएं। सभी चीजों को भगवान के समक्ष रख दें और 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करे। इस उपाय को निष्ठा के साथ लगातार 7 सोमवार तक करना चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति के योग बनते हैं और जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है।
5 of 7
कर्ज से मुक्ति के लिए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन ''ऋणमोचक मंगल स्तोत्र'' का पाठ करना चाहिये। इस पाठ का आरंभ शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से करने के बाद प्रतिदिन करना चाहिए। यदि आप प्रतिदिन किसी कारणवश पाठ नहीं कर सकते हैं तो हर मंगलवार को अवश्य करे। कर्ज मुक्ति के लिए यह उपाय अचूक माना जाता है।