कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानि आज रोशनी का त्योहार दिवाली मनाया जा रहा है। मान्यता है इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। अगर आप समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कोई भी उपाय करते समय मन में श्रद्धा होना। वैदिक मान्यताओं के आधार पर रोटी से जुड़े कुछ लोकप्रिय उपाय भी प्रचलित हैं। कई लोग टोटकों पर विश्वास करते हैं , ऐसा ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक उपाय रोटी का है। वैसे भी वैदिक सनातन संस्कृति में गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा है। ऐसा करना शुभ माना गया है और शुभ फल प्राप्ति के लिए यह विशेष उपाय भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली से जुड़े तमाम ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए रोटी से जुड़े उपाय बताए गए हैं। दिवाली पर रोटी के यह उपाय आपकी धनसंपदा में बढ़ोत्तरी करेंगे।
दिवाली 2021: आज है दिवाली, आज करें रोटी के यह 7 उपाय, मिलेगा धन-वैभव चमकेगी किस्मत
आइए जानते हैं कि दिवाली पर रोटी के ये सरल प्रभावी टोटके जो आपको धन संपदा प्रदान करेगा-
काली चीटियों को खिलाएं रोटी
मान-सम्मान पाने के लिए आपको दिवाली पर काली चीटियों को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी और आपके घर में धन के भंडार भरे रहेंगे।
आर्थिक कष्ट दूर करे ये उपाय
दिवाली के दिन सुबह-सुबह जब भी रोटियां बनाई जाएं। उस समय पहली रोटी के चार बराबर भाग कर लें। इनमें से एक भाग गाय को दें, दूसरा भाग काले कुत्ते को देना है, तीसरा भाग कौओं के लिए निकालना है और चौथा भाग घर के पास किसी चौराहे पर रखकर आना है। ऐसा करने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे और बिगड़े काम बनने लगेंगे।
रोटी के इस उपाय से खुलेगी किस्मत
यदि बहुत मेहनत के बावजूद आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो आप दिवाली के दिन रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी।
घर में आएगी समृद्धि
धनप्राप्ति के लिए दिवाली के दिन खाना बनाते समय एक रोटी गाय के लिए निकालें। इससे घर में समृद्धि आएगी।