फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहते हैं महालक्ष्मी की कृपा तो रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय

Sat, 17 Apr 2021 11:37 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 17 Apr 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Dhan prapti upaye Lord shiva puja getting money
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिंदू शास्त्रों में शिवलिंग की पूजा करने का बहुत महत्व माना गया है। शिवलिंग स्त्री और पुरुष दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर एक लोटा जल और एक बिल्व पत्र चढ़ा देने मात्र से ही भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करना, बिल्वपत्र, दूध मांग आदि चीजें अर्पित करने के बारे में तो अधिकतर लोगों को जानकारी होती है लेकिन मनोकामना पूर्ति हेतु कुछ गुप्त उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। महालक्ष्मी की कृपा से धन प्राप्ति के लिए किए ये उपाय बहुत कारगर हैं। जानिए ऐसे ही एक गुप्त उपाय के बारे में जिसे करने से आपकी सभी धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन प्राप्ति भी होती है।

Dhan prapti upaye Lord shiva puja getting money
shiv pooja
धन प्राप्ति के लिए करें ये गुप्त उपाय

धन प्राप्ति के लिए आपको किसी मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले से पहले शिव जी से प्रार्थना करें और मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। इस को किसी सोमवार के दिन से आरंभ करने के बाद लगातार 41 दिनों तक करना है। महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है। इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि इसका जिक्र किसी से नहीं करना है यानि कि यह उपाय गुप्त रखना है। पुरूष तो इस उपाय को बिना नियम तोड़े कर सकते हैं परंतु यदि कोई महिला यह उपाय करती है और उसके मासिक धर्म बीच में आ जाएं तो उन दिनों के बीत जाने के पश्चात उपाय को पूरा करें। आगे जानिए कि इस उपाय से कैसे आपके जीवन की समस्याओं का होगा समाधान।

 

Dhan prapti upaye Lord shiva puja getting money
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रात्रि के समय जब अंधेरा होता है और उस समय शिवलिंग को प्रकाशित किया जाए तो भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। शिवपुराण में वर्णित है कि भोले शंकर को प्रसन्न करने पर सभी देवी-देवता स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति के जीवन में धन समृद्धि आने के साथ ही समस्त समस्याओं का अंत होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhan prapti upaye Lord shiva puja getting money
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस उपाय को बहुत चमत्कारी माना गया है यदि इस उपाय को नियमपूर्वक किया जाए तो मां महालक्ष्मी की कृपा तो प्राप्त होती ही है आपकी कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। इस उपाय को करने से अनहोनी की आशंका नहीं रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed