फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan Date & Time 2020: 5 जून को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में जानें सब कुछ

Wed, 03 Jun 2020 01:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan date and time 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
चन्द्र ग्रहण 2020: यह चंद्र ग्रहण साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा।

5 जून 2020 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। इसके पहले 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण हुआ था। चंद्र ग्रहण की घटना खगोलीय और ज्योतिषशास्त्र में खास महत्व होता है। 5 जून को लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण के बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण भी देखने को मिलेगा। 5 जून को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में जानते हैं पूरी डिटेल....



chandra grahan date and time 2020 when where how to watch lunar eclipse in india

कैसा दिखाई देगा चांद
5 जून को घटित होने वाला यह ग्रहण उच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जो 5 जून और 6 जून की आधी रात को घटित होगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण चांद के आकार और छवि में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दिन चांद की छवि धूमिल सी दिखाई देगी।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020
chandra grahan date and time 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण
इस साल उपच्छाया चंद्र ग्रहण दूसरी बार लग रहा है इससे पहले 10 जनवरी को इस तरह का चंद्र ग्रहण लगा था। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की घटना उस समय घटित होती है जब पृथ्वी की छाया वाले क्षेत्र में चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा पर पड़ने वाला सूर्य की रोशनी कटा हुआ प्रतीत होता है। इसी स्थिति को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan date and time 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
chandra grahan
कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण
5 जून की रात को 11 बजकर 16 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा जो 6 जून की रात को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव रात के 12 बजकर 54 मिनट पर होगा।

Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का धार्मिक कारण, राहु-केतु की वजह से लगता है ग्रहण
 
विज्ञापन
chandra grahan date and time 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
chandra grahan
भारत में इस तरह दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
 उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण चंद्रमा के आकार में किसी भी तरह का कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इसमें रात को चंद्रमा की एक धुंधली सी तस्वीर नजर आएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed