Chandra Grahan 2022 Lunar Eclipse Date Time Sutak : 15 दिनों के अंतराल पर अब दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। 08 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। अभी बीते 25 अक्तूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगा था जो भारत के अधिकांश हिस्सों में देखा गया है। दिवाली के अगले दिन लगे सूर्य ग्रहण के बाद अब देव दीपावली के अगले दिन भी चंद्रग्रहण लगेगा। 07 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है और इस दिन ही देव दीपावली मनाई जाएगी। 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। सूतक चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। भारतीय समय के अनुसार 08 नवंबर को लगने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान कई तरह की विशेष सावधानियां बरती जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए, ग्रहण के बाद दान-पुण्य,स्नान और अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
{"_id":"635e13dcf3912466df24345f","slug":"chandra-grahan-2022-lunar-eclipse-date-time-sutak-and-impact-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022: सूर्यग्रहण के बाद अब देव दीपावली पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए सबकुछ","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Chandra Grahan 2022: सूर्यग्रहण के बाद अब देव दीपावली पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए सबकुछ
Mon, 07 Nov 2022 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 : हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है।
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
- फोटो : iStock
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे अमेरिका में साफ-साफ देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण कुछ इलाकों में पूर्ण तो वहीं कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका,प्रशांत, अटलांटिक,हिंद महासागर,आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।
- फोटो : iStock
देश में कब से कब तक देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण
भारतीय समय के अनुसार साल के इस आखिरी ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा। भारत में इस चंद्रग्रहण को चंद्रोदय होने के साथ देखा जा सकेगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग रहता है जिस कारण से देश में एक साथ चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। 08 नवंबर को सूतक काल सुबह 08 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा।

इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
देश में यह चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 से दिखाई देने लगेगा। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। साल के आखिरी ग्रहण पर बुध-शुक्र ग्रह की द्दष्टि चंद्रमा पर रहेगी।

चंद्र ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दिवाली पर सूर्य ग्रहण और अब देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण
इस वर्ष दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब देव दीपावली पर यानी कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण की तरह इस चंद्र ग्रहण को भी भारत में देखा जा सकेगा। इसका सूतक काल मान्य होगा। ऐसे में सभी राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव भी पड़ेगा। 15 दिनों के अंतराल पर दो ग्रहण का होना ग्रहण गहर प्रभाव डालता है।