फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Tue, 08 Nov 2022 10:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 08 Nov 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 know what to do and what not during lunar eclipse in hindi
08 नवंबर को सुबह से ही लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल - फोटो : Amar Ujala

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण से पहले सूतक लग जाता है। इस दिन सूतक काल सुबह 08 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक या फिर शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय कौन से काम करने चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए... 



Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रखें ध्यान

Chandra Grahan 2022 know what to do and what not during lunar eclipse in hindi
08 नवंबर को सुबह से ही लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल - फोटो : iStock

ग्रहण के दौरान क्या न करें?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। 

Chandra Grahan 2022 know what to do and what not during lunar eclipse in hindi
08 नवंबर को सुबह से ही लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल - फोटो : अमर उजाला

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि इससे गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को नुकीली या धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 know what to do and what not during lunar eclipse in hindi
08 नवंबर को सुबह से ही लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल - फोटो : iStock

ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। साथ ही ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि ग्रहण के दौरान न तो पूजा करनी चाहिए और न ही मंदिर का पट खुला रखना चाहिए।  

विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 know what to do and what not during lunar eclipse in hindi
08 नवंबर को सुबह से ही लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल - फोटो : iStock

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?
चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र या इष्ट देवता का मंत्र का जाप करना शुभ होता है। वहीं ग्रहण के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed