कार्तिक मास कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानि आज चंद्र ग्रहण है। आज ही कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली भी मनाई जा रही है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हालांकि यह चंद्रग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा और भारत में यह एक उपछाया के रूप में दिखेगा। खगोल वैज्ञानिकों की मानें तो यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 साल पूर्व दिखा था। ऐसा चंद्रग्रहण इससे पहले 18 फरवरी 1440 को पड़ा था।
Chandra Grahan 2021: आज है चंद्र ग्रहण, इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी का टुकड़ा बनाएगा धनवान
चंद्र ग्रहण से एक दिन पूर्व एक बर्तन में चांदी का टुकड़ा रखें और उसे गंगाजल और दूध में डुबो दें। चंद्र ग्रहण वाले दिन उसे चंद्रमा की छाया में रखें। अगले दिन उस चांदी के टुकड़े को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें। यह उपाय आपके घर को धन धान्य से भर देगा।
रोग दूर करे ये उपाय
अगर कोई व्यक्ति किसी पुराने रोग से पीड़ित हो तो चंद्र ग्रहण वाले दिन एक चांदी के तार में गोमती चक्र पिरो दें और उसे उस व्यक्ति के पलंग के सिरहाने बांध दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के रोग जल्द ही दूर हो जाएंगे।
बड़ी से बड़ी समस्या होगी दूर, बस करें ये उपाय
अगर किसी व्यक्ति के जीवन में बार-बार दुर्घटना हो रही हैं या बार-बार बहुत परेशानी आ रही है तो चंद्र ग्रहण की रात चंद्रमा की छाया में 400 ग्राम दूध में चावल भिगोकर रख दें। अगले दिन चावल धोकर एक बहती हुई नदी में प्रभावित कर दें। ऐसे करने से आपके जीवन में होने वाली दुर्घटनाएं होनी बंद हो जाएंगी।
ताला खोलेगा किस्मत का ताला
वैसे तो चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक तंगी दूर हो तो इसके लिए आपको एक ताला चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा की छाया में रख दें। अगले दिन उसी ताले को किसी मंदिर में रख आएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपकी बंद किस्मत चमकेगी।