Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021 : 580 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां

Fri, 19 Nov 2021 08:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 19 november last lunar eclipse is going to happen after 580 years, know the answers to all the questions related to the eclipse here
580 साल में लगेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2021: आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन सदी का सबसे बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आज यानि 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है। आज का यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण काफी देर तक रहेगा। जहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक खगोलीय घटना है, वहीं धार्मिक दृष्टिकोण में भी इसके अपने प्रभाव हैं। ज्योतिष के नजरिए से चंद्र ग्रहण को काफी महत्व होता है। धर्मशास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ग्रहण के समय में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब पापी ग्रह राहु और केतु ग्रहण के समय चंद्रमा का ग्रास कर लेते हैं। इस स्थिति में कुछ समय के लिए चंद्र पर ग्रहण लग जाता है। इससे चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं विज्ञान के नजरिए से जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है। आइए जानते हैं आज लगने जा रहे सबसे बड़े चंद्र ग्रहण की घटना से जुड़ी सभी सवालों के जवाब यहां।

Trending Videos
Chandra Grahan 2021 19 november last lunar eclipse is going to happen after 580 years, know the answers to all the questions related to the eclipse here
chandra grahan 2021

चंद्र ग्रहण का समय 
आज 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 19 नवंबर को प्रातः 11:34  मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन सायं 05:33 मिनट पर होगा। 
ग्रहणकाल की कुल अवधि-  लगभग 05 घंटे 59 मिनट तक। 

Chandra Grahan 2021 19 november last lunar eclipse is going to happen after 580 years, know the answers to all the questions related to the eclipse here
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

किस राशि में लग रहा है ग्रहण 

आज 19 नवंबर, को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है। चूंकि इस समय वृषभ राशि में राहु का गोचर हो रखा है, इसलिए सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि पर दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 19 november last lunar eclipse is going to happen after 580 years, know the answers to all the questions related to the eclipse here
Chandra Grahan 2021 - फोटो : self

सूतक काल

आज 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण को आंशिक ग्रहण माना जा रहा है, इसलिए के दौरान सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा। सूतक काल पूर्ण ग्रहण की स्थिति में ही प्रभावी माना जाता है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 19 november last lunar eclipse is going to happen after 580 years, know the answers to all the questions related to the eclipse here
Chandra Grahan 2021 - फोटो : self

भारत और विदेशों में कहां-कहां दिखाई देगा

आज 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सो में दिखाई देगा। वहीं विदेशों में अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed