फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, जानें समय, सूतक काल और महत्व

Sun, 22 Nov 2020 11:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Nov 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2020 lunar eclipse 2020 date time sutak kaal and impact
lunar eclipse 2020: 30 नवंबर को लगने वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण में किसी भी तरह का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल 2020 की विदाई से एक महीने पहले ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण चंद्रग्रहण होगा जो 30 नवंबर को लगेगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष और खगोलशास्त्र में ग्रहण की घटना का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण लगने पर जातकों के जीवन पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। जबकि  विज्ञान के नजरिए से ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है। 

chandra grahan 2020 lunar eclipse 2020 date time sutak kaal and impact
chandra grahan
ग्रहण का सूतक काल
साल 2020 का यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण है जिस वजह से इसका कोई भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। मान्यता है जिस ग्रहण में सूतककाल प्रभावी नहीं होता उस ग्रहण का कोई ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलता है।
chandra grahan 2020 lunar eclipse 2020 date time sutak kaal and impact
chandra grahan

क्या होता है सूतक काल
हिंदू धर्म में सूतक काल का विशेष महत्व होता है। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित होता है। सूतक काल सूर्य और चंद्रग्रहण के दौरान लगता है, इसके अलावा किसी परिवार में शिशु के जन्म लेने पर उस घर के सदस्यों को कुछ समय के लिए सूतक काल में बिताना पड़ता है। सूतक काल चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले मान्य होता है। सूतक काल में पूजा पाठ और किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूतक काल लगते ही मंदिरों का दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। 30 नवंबर को लगने वाले उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2020 lunar eclipse 2020 date time sutak kaal and impact
chandra grahan

उपच्छाया चंद्रग्रहण क्या होता है?
उपच्छाया चंद्रग्रहण ऐसी स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपच्छाया मात्र पड़ती है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है। ऐसे मे पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करने से चंद्रमा की छवि धूमिल दिखाई देने लगती है। 

विज्ञापन
chandra grahan 2020 lunar eclipse 2020 date time sutak kaal and impact
चंद्र ग्रहण

इस चंद्रग्रहण का ज्योतिष महत्व
ज्योतिष में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य और चंद्रमा का ग्रहण राहु और केतु नाम के दो राक्षस लगाते हैं। कुछ समय के लिए राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को ग्रास कर लेते हैं जिस वजह से नकारात्मक प्रभाव चारो तरफ फैल जाता है।  30 नवंबर को जो उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा वह वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed