फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों को होगा बेहद लाभ, भाग्य का मिलेगा साथ

Sun, 22 Nov 2020 10:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 22 Nov 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 23 to 29 November 2020 these 4 sign get benefit in this week
साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर से 29 नवंबर 2020)

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope in hindi 23 to 29 November 2020 these 4 sign get benefit in this week
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

मेष: नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की
सप्ताह की शुरुआत कार्यों में रही किसी बड़ी अड़चन के दूर होने के साथ होगी। अटके हुए महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी या फिर उसमें प्रगति होगी। धर्म-कर्म में रुचि जगेगी और किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभव है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा पद मिल सकता है। भूमि, भवन और वाहन आदि सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी की सेहत कुछ नरम रह सकती है। अचानक से किसी चीज की खरीद में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के संग समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

Weekly Horoscope in hindi 23 to 29 November 2020 these 4 sign get benefit in this week
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

वृश्चिक: कार्य में मिलेगी सफलता 
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही सुखद साबित होने जा रहा है। परिवार में किसी धार्मिक कार्य के संपन्न होने से मन में शांति और खुशी रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी प्राप्त करने की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा। सप्ताह के मध्य में यात्रा के प्रबल योग हैं। ऐसे में कोरोना काल को देखते हुए अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। घर हो या बाहर अपनी मूल्यवान चीजों का विशेष रूप से ख्याल रखें। किसी मित्र के साथ लंबे समय से चली आ रही मित्रता प्रेम में बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 23 to 29 November 2020 these 4 sign get benefit in this week
धनु साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

धनु: सप्ताह लेकर आ रहा है नए अवसर
करिअर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए नये अवसर लेकर आ रहा है। पूर्व में सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी आत्मीयजन की मदद से लंबे समय से पारिवारिक सदस्यों के साथ चली आ रही कोई बड़ी गलतफहमी के दूर होगी। परिजन आपके प्रेम संबंधों पर विवाह की मुहर लगाने को तैयार हो जाएंगे। सप्ताह के अंत में घर में होने वाले मांगलिक कार्यों से मन शांत रहेगा। छात्रों और युवाओं को करिअर बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बदलते मौसम में सावधानी रखें अन्यथा सेहत संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मंगलवार के दिन किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से बचें। किसी से भूलकर भी धन उधार न लें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 23 to 29 November 2020 these 4 sign get benefit in this week
कुंभ साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

कुंभ: भाग्य का मिलेगा साथ
यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से आये के अवसर बनेंगे। गृहस्थ जीवन में संपन्नता आयेगी। पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न से हंसी खुशी का माहौल रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। सप्ताह के अंत में महिलाओं को खुद की सेहत या फिर किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed