तिल का हमारी पूजा पाठ में विशेष महत्व होता है। कई अनुष्ठानों और पूजा में तिल का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष में भी तिल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं तिल से जुड़े उपाय...
अगर आपके घर में कलह का वातावरण रहता है तो दूध में तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें, जल को चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल बनेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
3 of 7
शिवलिंग
- फोटो : amar ujala
तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें थोड़े से तिल डालकर प्रतिदिन शिवलिंग पर चढ़ाए। जल चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें, रोजाना ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है, अगर नौकरी में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर होती है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी तिल का उपयोग किया जाता है, अगर आप पर साढ़े साती या शनि की ढैय्या चल रही है, तो हर शनिवार के दिन काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें, तिल का दान करें। इसे करने से शनि के साथ राहु केतु की दशा से भी राहत मिलती है। पितृ दोष दूर होता है।
अक्सर छोटे बच्चों को नजर लग जाती है जिसके कारण वे रोना शुरु कर देते हैं। कभी-कभी तो दूध भी उलटने लगते हैं नजर उतारने के लिए एक नींबू को बीच से काटकर उसके एक भाग पर तिल लगाकर काले धागे से बांध दें, और उल्टी तरफ से नींबू करके सात बार ऊपर से उतारकर नींबू को कहीं दूर स्थान पर फेंक दें। नजर दोष दूर होगा और बच्चा जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।