Budh ka kark rashi mein Gochar: ज्योतिषशास्त्र में नौ ग्रहों का वर्णन है वह हैं सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु। ये ग्रह अपनी गति के अनुसार एक अवधि काल में राशि परिवर्तन करते हैं। हर राशि पर ग्रह गोचर से सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इससे आपके स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, कार्यक्षेत्र अदि पर प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध सबसे तेजी से प्रभाव देने वाला ग्रह है क्यूंकि यह वाणी और वाणिज्य दोनों का कारक है। तार्किक शक्ति, बौद्धिक क्षमता इसी ग्रह से प्राप्त होती है इसलिए जब भी बुध का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होता है तो यह बेहद जरुरी है कि हम उसका असर समझने की कोशिश करें। बुध का यह राशि परिवर्तन कई राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ दिन लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक मामलों और करियर में समस्याएं झेल रहे थे, उनके दिन अब फिर जाएंगे। 17 जुलाई से 1 अगस्त तक अपने इस गोचर काल में बुध 12 राशियों पर क्या प्रभाव करेगा ! आइए समझते है।
Budh Gochar: 17 जुलाई से कर्क राशि में बुध ग्रह करेंगे प्रवेश, जाने 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन