फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar June: 24 जून से मिथुन राशि में होगा बुध का गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Tue, 06 Jun 2023 01:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar in Mithun Rashi on June 24 people of these zodiac signs may get alert in Hindi
Budh gochar 2023 negative effects - फोटो : amar ujala

Budh Gochar June 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। बुध ग्रहों के राजकुमार होने के साथ-साथ गणित ज्योतिष और लेखन की भी कारक माने गए हैं। बुध 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 24 जून को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से जहां कुछ राशि वालों को शुभ लाभ होगा वहीं, कुछ राशि के जातकों को इस अवधि में सावधान रहना होगा। उनके इस गोचर से 3 राशियों को बेहद सावधानी से अपनी योजनाएं बनानी होंगी। आइए जानते हैं कि वह 3 राशियां कौन सी हैं। 

Vastu Tips For Wealth: खिड़की के सामने कभी न रखें ये चीज, वरना घर में आ सकती है कंगाली
Budh Gochar June Month: 24 जून से बुध के गोचर से बनेगा भद्र राजयोग , इन 3 राशियों की होगी मौज ही मौज
Budh Gochar in Mithun Rashi on June 24 people of these zodiac signs may get alert in Hindi
Budh gochar 2023 negative effects

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं और अब बुध का गोचर द्वादश भाव में ही होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। इस भाव में बुध के गोचर से कर्क राशि के जातकों को व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है।  इस समय व्यापारी वर्ग के जातकों को पैसे की कमी से जूझना पड़ सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहें। किसी भी प्रकार की त्वचा से जुड़ी बीमारी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।  

Budh Gochar in Mithun Rashi on June 24 people of these zodiac signs may get alert in Hindi
Budh gochar 2023 negative effects

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध एकादश और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। आपकी राशि के लिए अब बुध का गोचर अष्टम भाव में ही होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके दूसरे भाव यानी कि परिवार कुटुंब और वाणी भाव पर होगी। इस भाव में बुध के गोचर से आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। इस समय व्यापार में जो आपने योजनाएं बनाई हैं वह योजनाएं फलीभूत होती हुई नहीं दिखाई देगी। इस समय आपको अपने मित्रों से किसी भी प्रकार का कोई धोखा भी मिल सकता है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी का सोच समझकर के प्रयोग करें। किसी से कोई कटु वचन ना बोले। पैतृक संपत्ति का विवाद और भी गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar in Mithun Rashi on June 24 people of these zodiac signs may get alert in Hindi
Budh gochar 2023 negative effects

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी होकर मारकेश का काम करते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए बुध को केंद्राधिपति दोष का भी सामना करना पड़ता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके लगन पर होगी। धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको अपने कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  इस समय हो सकता है कि आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न नहीं रहे।  वैवाहिक जीवन में भी थोड़े तनाव की आशंका दिखाई दे रही है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपनी प्रेमिका अथवा तो अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद और बहस में ना पड़े। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed