Best Stone For Shani Sade: जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव शुरू होता है, तो सबसे पहले मन में यही प्रश्न उठता है कि इस दौरान कौन सा उपाय करना उचित रहेगा, जिससे समस्याएं कम हो सकें। ऐसे में रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। कई लोग बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के नीलम या अन्य रत्न पहन लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे सही नहीं माना गया है। हर व्यक्ति की जन्म कुंडली अलग होती है, इसलिए रत्न का चयन भी उसी के अनुसार किया जाना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साढ़े साती को केवल नकारात्मक समय मानना सही नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देने वाली अवधि होती है। ऐसे में उचित उपाय और सही रत्न का चुनाव ही सकारात्मक परिणाम दिला सकता है।
Gemstone: शनि की साढ़े साती शुरू होते ही न करें नीलम पहनने की गलती, जानें रत्न चुनने का सही तरीका
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:37 PM IST
सार
Gemstone For Shani Sade Sati: शनी की साढ़े साती को केवल नकारात्मक समय मानना सही नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देने वाली अवधि होती है। ऐसे में सही रत्न का चुनाव ही सकारात्मक परिणाम दिला सकता है। आइए जानते हैं कि शनी की साढ़े साती में कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन